न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिर साथ दिखे अगस्त्य नंदा और सुहाना खान, ‘हीरामंडी’ की शूटिंग के दौरान डिप्रेशन में थीं यह एक्ट्रेस

अमिताभ बच्चन के नाती/दोहिते अगस्त्य नंदा और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 May 2024 2:07:44

2 News : फिर साथ दिखे अगस्त्य नंदा और सुहाना खान, ‘हीरामंडी’ की शूटिंग के दौरान डिप्रेशन में थीं यह एक्ट्रेस

अमिताभ बच्चन के नाती/दोहिते अगस्त्य नंदा और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों के अफेयर को लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं। ऐसी खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन अटकलों के बीच रूमर्ड लवबर्ड्स को मुंबई में एक साथ नाइट आउट पर देखा गया। पैपराजी ने अगस्त्य को एक घर में एंट्री करते हुए स्पॉट किया। वे कैजुअल लुक में थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके साथ जो लड़की थी, वह सुहाना थीं। सुहाना स्टाइलिश रेड टॉप और व्हाइट पैंट में नजर आईं। हालांकि सुहाना का चेहरा कैमरे में नहीं दिख रहा था और वह छिपते-छिपाते जल्दी से अंदर चली गईं। पूर्व में 'बॉलीवुड लाइफ' की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सुहाना और अगस्त्य रिश्ते को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं और इसके लिए वे कुछ ट्रिक्स भी अपनाते हैं। सुहाना कार की खिड़की पर ब्लैक पर्दे लगाए रखती हैं, जबकि अगस्त्य पुरानी कार में चलते हैं।

उल्लेखनीय है कि इन दोनों स्टार किड्स ने पिछले साल एक साथ एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ थी, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी व बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी थीं।

'पिंकविला' की रिपोर्ट के अनुसार सुहाना अब सुजॉय घोष के डायरेक्शन वाली फिल्म 'किंग' में पिता खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। सुहाना ने किरदार के लिए स्टंट ट्रेनिंग ली है। दूसरी ओर, अगस्त्य फिल्म 'इक्कीस' के लिए तैयारी कर रहे हैं। यह सैकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है। इसमें 88 साल के धर्मेंद्र भी दिखेंगे।

agastya nanda,actor agastya nanda,suhana khan,actress suhana khan,agastya suhana,the archies movie,manisha koirala,heeramandi the diamond bazaar,manisha depression

‘हीरामंडी’ की एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने कहा, मैं बुरी तरह डिप्रेशन के जाल में फंसी थीं

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस पीरियड ड्रामा सीरीज में कई एक्ट्रेस हैं। इसमें ‘मल्लिका जान’ का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने हाल ही में एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाली बात बताईं।

मनीषा ने कहा कि 'हीरामंडी' की शूटिंग के दौरान मैं अवसाद में थीं। मैं बुरी तरह से डिप्रेशन के जाल में फंसी थीं। मुझे बस यही लग रहा था कि कैसे भी करके यह वक्त निकल जाए और इसके बाद अपनी सेहत पर ध्यान दिया जाए। बता दें कि मनीषा ने रोल निभाने के लिए काफी मेहनत की थी। उनके सामने एक चुनौती तो यही थी कि उन्हें उर्दू बोलनी नहीं आती थी। पिछले दिनों मनीषा ने बताया था कि अच्छा शॉट देने के लिए वह 7 घंटे तक सेट पर बैठी रही थीं।

बता दें कि मनीषा ने कैंसर से लड़ाई लड़ी है और इस बीमारी ने उनके जीवन पर गहरा असर डाला है। मनीषा ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। मनीषा की पहली फिल्म सौदागर थी और तब से ही उन्हें ईलू-ईलू गर्ल की उपमा मिल गई थी। बता दें कि 'हीरामंडी' में मनीषा के साथ सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, ताहा शाह बदुशाह, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन के भी महत्वपूर्ण रोल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष