न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-16 के लोकप्रिय कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक को मिली दुल्हन, वीडियो शेयर कर फैंस को मैरिज डेट भी बताई

सुपरस्टार सलमान खान के टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' से लोकप्रियता हासिल करने वाले अब्दु रोजिक के फैंस के लिए खुशखबरी है। तजाकिस्तान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 May 2024 11:23:33

BB-16 के लोकप्रिय कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक को मिली दुल्हन, वीडियो शेयर कर फैंस को मैरिज डेट भी बताई

सुपरस्टार सलमान खान के टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' से लोकप्रियता हासिल करने वाले अब्दु रोजिक के फैंस के लिए खुशखबरी है। तजाकिस्तान के अब्दु जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिये इस बात की जानकारी देने के साथ ही ये भी बता दिया कि दुल्हन कौन है। BB-16 में अब्दु हमेशा कहते थे कि वे एक सही पार्टनर की तलाश में हैं।

अब्दु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी लाइफ में कोई आएगी। मैं खुद को बहुत लकी फील कर रहा हूं कि मुझे मेरा प्यार आखिरकार मिल ही गया। जो मेरी इज्जत करती है और मेरा ख्याल भी रखती है। 7 जुलाई को मैं और वो शादी कर रहे हैं और मैं नहीं बता सकता कि मुझे कितनी ज्यादा खुशी हो रही है।”

वीडियो में ब्लैक सूट पहने अब्दु ने हाथों में रिंग ली हुई है जो कि वे दु्ल्हन को पहनाएंगे। बताया जा रहा है कि अब्दु शारजाह की अमीरात लड़की अमीरा के साथ शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी UAE में होगी। उल्लेखनीय है कि अब्दु की फैन फॉलोइंग विदेशों के साथ भारत में भी है। वे एक ताजिक गायक भी हैं।

‘छोटे भाईजान’ अब्दु ने जब से सलमान खान के विवादित शो BB-16 में हिस्सा लिया है, तब से उनकी किस्मत के सितारे बुलंदियों पर है। उन्होंने इस शो के खत्म होते ही जहां मुंबई में खुद का एक रेस्तरां खोला, तो वहीं उन्होंने बताया था कि अब उनकी हाइट थोड़ी सी बढ़ गई है।

अब्दु रोजिक की शादी के बारे में उनके दोस्त शिव ठाकरे ने कहा...

खलीज टाइम्स ने बताया था कि अब्दु शारजाह की एक अमीरात लड़की अमीरा से शादी करेंगे। अब्दु जहां 20 साल के हैं, वहीं अमीरा 19 साल की हैं। पोर्टल के मुताबिक अब्दु अपनी होने वाली पत्नी से फरवरी 2024 में दुबई के एक मॉल में मिले थे। पोर्टल से अब्दु ने कहा कि मेरे लिए रोजमर्रा की लाइफ और प्यार पाना आसान नहीं है। यह और भी ज्यादा मुश्किल लग रहा था क्योंकि काफी बाधाएं थी, लेकिन अल्हम्दुलिल्लाह, मुझे अमीरा मिल गई है, और वह मुझसे प्यार करती है कि मैं कौन हूं और क्या हूं।

‘बिग बॉस’ के अलावा अब्दु दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ चुके हैं। ‘न्यूज18 शोशा’ ने जब अब्दु के बेस्ट फ्रेंड शिव ठाकरे से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उन्हें शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शिव ने कहा कि उन्होंने अब्दु से बात की थी, लेकिन उसने शादी के बारे में कुछ भी नहीं बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष