न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट आई सामने, ‘बिग बॉस’ के पूर्व विजेता का गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ पिछले साल स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले रिलीज हुई थी। लोगों में देशभक्ति की भावना भरने वाली इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 May 2024 8:26:37

2 News : सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट आई सामने, ‘बिग बॉस’ के पूर्व विजेता का गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ पिछले साल स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले रिलीज हुई थी। लोगों में देशभक्ति की भावना भरने वाली इस फिल्म के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। फिल्म ने देश-दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा कूटा। सनी ने 66 साल की उम्र में अपने गुस्से से बड़े पर्दे पर जो गदर मचाया उसे देख हर कोई आश्चर्य में पड़ गया। ऐसा लगा कि एक बार फिर से सनी का दौर लौट आया है।

खबर आई कि जेपी दत्ता और और टी-सीरीज वाले भूषण कुमार ने अब सनी की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनाने का फैसला लिया है। कुछ समय बाद कहा गया कि फिल्म में आयुष्मान खुराना, एमी विर्क और अहान शेट्टी भी होंगे। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। पिछले एक साल से फिल्म की राइटिंग पर काम चल रहा है। इस साल के अंत तक फिल्म शुरू करने के लिए सनी और आयुष्मान बहुत उत्साहित हैं।

मेकर्स चाहते हैं कि ‘बॉर्डर 2’ को भारत की सबसे बड़ी वॉर फिल्म की तरह बनाया जाए। इसके प्री-प्रोडक्शन पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। ‘बॉर्डर’ जेपी दत्ता ने डायरेक्ट की थी, जबकि ‘बॉर्डर 2’ अनुराग सिंह बनाएंगे, जिनके खाते में अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ भी है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर 2 सीक्वल नहीं होगी बल्कि उसी रात की कहानी होगी, जिस रात युद्ध हुआ था। उस रात लॉन्गेवाला की लड़ाई अकेले थल सेना ने नहीं लड़ी थी, बल्कि जल और वायु सेना ने भी लड़ी थी।

sunny deol,actor sunny deol,border 2 movie,border,gadar 2,border 2 release date,mc stan,rapper mc stan,buba,bigg boss 16,bb 16

BB-16 के विजेता एमसी स्टैन ने पोस्ट शेयर कर बूबा से ब्रेकअप की दी जानकारी

‘बिग बॉस 16‘ के विजेता अल्ताफ तडवी उर्फ रैपर एमसी स्टैन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे देख उन्हें चाहने वालों का दिल टूट गया। स्टैन और उनकी गर्लफ्रेंड बूबा का ब्रेकअप हो गया है। जब स्टैन BB-16 का हिस्सा बने थे तो उन्हें कई बार बूबा के लिए प्यार का इजहार करते हुए देखा गया था। कई बार लोगों के चिढ़ाने पर भी वो साफ कहते थे कि वो बूबा से ही शादी करेंगे।

यहां तक कि BB-17 में जब वो गेस्ट बनकर आए थे तब भी शो के होस्ट सलमान खान ने उनसे सवाल किया था कि क्या तुम्हारा अभी भी बूबा से रिश्ता है या ब्रेकअप हो गया? इसके जवाब में स्टैन ने कहा था कि वो आज भी साथ हैं। स्टैन ने बताया था कि बूबा (अनम शेख) से पहली मुलाकात में ही उन्हें इश्क हो गया था। बूबा उनकी पड़ोसन थीं। हालांकि स्टैन ने आज गुरुवार (9 मई) को पोस्ट कर साफ कर दिया कि अब उनकी और बूबा की राहें जुदा हो गई हैं।

इस पोस्ट में स्टैन ने एक हार्ट इमोजी के साथ लिखा, "ब्रेकअप।" इसके बाद उन्होंने आगे लिखा, “यहां तक कि सबसे मजबूत फीलिंग भी खत्म हो जाती है जब इग्नोर किया जाता है या फिर फॉर ग्रांटेड ले लिया जाता है।” उनकी ये पोस्ट देख सभी लोग दंग रह गए। इसके बाद रैपर ने जो किया वो देखकर उनके फैंस और भी ज्यादा चौंक गए। उन्होंने ब्रेकअप की अनाउंसमेंट करने के कुछ ही देर बाद पोस्ट को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष