न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान के बहनोई आयुष से जब पैपराजी ने तलाक को लेकर पूछा सवाल तो रह गए दंग, घर पर अर्पिता को बताया तो...

सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। अर्पिता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 May 2024 1:20:58

सलमान के बहनोई आयुष से जब पैपराजी ने तलाक को लेकर पूछा सवाल तो रह गए दंग, घर पर अर्पिता को बताया तो...

सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। अर्पिता व आयुष की शादी को 10 साल हो चुके हैं। हालांकि इस दौरान कई मौकों पर उनके तलाक की खबरें भी सामने आई। अब आयुष ने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

आयुष ने हाल ही में न्यूज18 शोशा को दिए एक इंटरव्यू में ने इन अफवाहों के लिए कहा कि मुझे अक्सर ऐसा फील होता था कि लोगों को मेरी लाइफ में कोई दिलचस्पी नहीं होगी और कभी इस तरह की बातें सामने नहीं आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। मुझे आज भी याद है कि जब मैं अपने बेटे को डोसा खिलाने के लिए बाहर लेकर गया था, तब वापस आते समय मेरा सामना पैपराजी से हुआ और उन्होंने जो सवाल किया उसे सुनकर मैं हैरान रह गया।

पैप्स ने मुझसे पूछा कि क्या मैं और अर्पिता अलग होने वाले हैं? क्या हम दोनों तलाक लेने वाले हैं? ये सुनकर मैं आश्चर्यचकित रह गया। मुझे समझ नहीं आया कि क्या करूं। मैं एकदम खाली दिमाग के साथ बाहर गया था और जब लौटा तो मेरे मन में कई तरह के सवाल थे। मैंने घर आते ही अर्पिता से कहा कि क्या तुम मुझसे तलाक लेने वाली हो?

मेरे इस सवाल पर अर्पिता जोर से ठहाका लगाकर हंसने लगी। अर्पिता मेरी जिंदगी का एक बेहद अहम हिस्सा हैं। अर्पिता मुझे हमेशा हर एक चीज के लिए सपोर्ट करती है और साथ खड़ी रहती हैं। जब मेरी पेशेवर जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई थी, तब भी अर्पिता ने मेरा पूरा साथ दिया। सिनेमा के प्रति उनका और मेरा नजरिया एकदम अलग है।

arpita khan,aayush sharma,Salman Khan,arpita aayush,aayush divorce,aayush arpita marriage,aayush paparazzi,ruslaan movie

आयुष शर्मा और अर्पिता खान की साल 2014 में हुई थी शादी, हैं दो बच्चे

आयुष ने कहा कि अर्पिता मेरी कठोर आलोचक भी हैं। उन्हें अगर किसी फिल्म में मेरा कोई सीन अच्छा नहीं लगता तो वह साफ बोल देती हैं कि तुमने ये क्या और क्यों किया। इसे हटाओ। उल्लेखनीय है कि आयुष पहली बार अर्पिता से एक दोस्त के माध्यम से मिले थे। वह अपने दोस्तों के साथ अक्सर अर्पिता के घर खाना खाने पहुंच जाते थे।

उनके मुताबिक अर्पिता के घर का खाना इतना टेस्टी होता था कि जब मौका मिलता वे सभी लोग पहुंच जाते थे। एक समय आया जब आयुष-अर्पिता साथ में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने लगे और फिर आयुष ने अर्पिता को प्रपोज कर दिया। उन्होंने इसे स्वीकार किया और 2014 में उनकी शादी हो गई। उनके एक बेटा और एक बेटी है।

आयुष अपनी फिल्म 'रुसलान' को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें उम्मीद थी कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। रिलीज होने के बाद से ही फिल्म हर एक दिन दर्शकों के लिए तरसती रही। इसका बजट 25 करोड़ रुपए था। 'रुसलान' इसका आधा भी नहीं कमा पाई। इससे पहले आयुष की ‘लवयात्रि’ और ‘अंतिम : द फाइनल ट्रूथ’ फिल्म भी पिट गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष