न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

...जब सोनिया गांधी ने भी माना नितिन गडकरी का लोहा, मेज थप-थपाकर की तारीफ

गडकरी ने सड़क, राजमार्ग और अवसंरचना के क्षेत्र में देश में हुए कामकाज के लिए काफी तारीफ बटोरी, जिसमें कांग्रेस समेत दूसरी विरोधी पार्टियां भी शामिल थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Feb 2019 4:16:33

...जब सोनिया गांधी ने भी माना नितिन गडकरी का लोहा, मेज थप-थपाकर की तारीफ

बृहस्पतिवार को लोकसभा में भारतमाला परियोजना से संबंधित प्रश्न के उत्तर के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के काम की जमकर तारीफ हुई और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने भी इस दौरान मेज थपथपाकर अपना समर्थन जताया। गडकरी ने सड़क, राजमार्ग और अवसंरचना के क्षेत्र में देश में हुए कामकाज के लिए काफी तारीफ बटोरी, जिसमें कांग्रेस समेत दूसरी विरोधी पार्टियां भी शामिल थी।

सदन में प्रश्नकाल के दौरान सड़क परिवहन मंत्री गडकरी भारतमाला परियोजना, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और चारधाम परियोजना से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दे रहे थे। पूरक प्रश्न पूछने वाले भाजपा, शिवसेना और कांग्रेस समेत अन्य दलों के सदस्यों ने इस दौरान सड़क, राजमार्ग और अवसंरचना के क्षेत्र में देश में हुए कामकाज के लिए गडकरी की प्रशंसा भी की। गडकरी ने अपने उत्तर के दौरान एक जगह कहा, 'मेरी यह विशेषता है और मैं इसके लिए खुद को भाग्यवान समझता हूं कि हर पार्टी के सांसद कहते हैं कि उनके क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है।' जल संसाधन और गंगा संरक्षण मंत्रालय का प्रभार भी संभाल रहे गडकरी ने उत्तराखंड के चार धामों को जोड़ने वाली परियोजना से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए गंगा का जिक्र किया और कहा कि प्रयाग में पहली बार गंगा इतनी निर्मल और अविरल है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से कहा, 'अध्यक्ष महोदया आप एक बार जाकर देखिए कि गंगा के लिए भी कितना काम हुआ है।'

उन्होंने लोकसभाध्यक्ष से कहा, 'अध्यक्ष महोदया आप एक बार जाकर देखिए कि गंगा के लिए भी कितना काम हुआ है।' इस पर अध्यक्ष महाजन ने कहा कि काम हुआ है और 'हमारा आशीर्वाद आपके साथ है।' मंत्री के जवाब के बाद भाजपा के गणेश सिंह ने लोकसभाध्यक्ष से अनुरोध किया कि गडकरी ने देश में इतना काम किया है, उनके लिए सदन को धन्यवाद प्रस्ताव पारित करना ही चाहिए।

इस पर भाजपा के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर गडकरी की प्रशंसा की। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य कुछ विपक्षी सदस्यों ने भी मेजें थपथपाकर अपना समर्थन जताया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत