न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शहरों का नाम बदलने की जगह शिक्षा-स्वास्थ पर पैसे खर्च होते तो बदलाव आता : ओम प्रकाश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री राजभर ने ट्वीट के जरिये आज योगी सरकार पर तीखा हमला किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Nov 2018 7:44:12

शहरों का नाम बदलने की जगह शिक्षा-स्वास्थ पर पैसे खर्च होते तो बदलाव आता : ओम प्रकाश

राजभर ने शहरों के नाम में बदलाव को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश ने कहा कि नाम बदलने को लेकर खर्च की जा रही धनराशि जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर खर्च की जाती, तो देश के हालात में बदलाव आता। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री राजभर ने ट्वीट के जरिये आज योगी सरकार पर तीखा हमला किया।

उन्होंने कहा ''भारत गंगा जमुना तहजीब पर बना है। जितना खर्च नाम बदलने पर हो रहा है, उतना खर्च करके शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य में सुधार और गरीबों के कल्याण में तेजी लायी जाती तो देश के हालात में बदलाव आता।''

राजभर ने ट्वीट के अंत में लिखा है कि ''दीपावली में अली बसे, राम बसे रमजान, ऐसा होना चाहिये, अपना हिंदुस्तान''। मंत्री राजभर के योगी सरकार पर हमले को राजनैतिक जानकार भाजपा के हालिया कदम से जोड़कर देख रहे हैं । भाजपा ने पिछले दिनों अपने मंत्रियों को लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया है। राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर को घोसी लोकसभा सीट और सलेमपुर लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया है। ओम प्रकाश के बेटे अरविंद राजभर घोसी सीट से दावेदारी कर रहे हैं। ओम प्रकाश के अनिल राजभर से रिश्ते तल्ख समझे जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल