न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी इन्वेस्टर्स समिट : उद्यमियों का पहुंचना शुरू, प्रधानमंत्री मोदी 10 बजे करेंगे उद्घाटन

राजधानी लखनऊ में पहली बार 21 और 22 फरवरी को यूपी इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Feb 2018 9:56:15

यूपी इन्वेस्टर्स समिट : उद्यमियों का पहुंचना शुरू, प्रधानमंत्री मोदी 10 बजे करेंगे उद्घाटन

राजधानी लखनऊ में पहली बार 21 और 22 फरवरी को यूपी इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कई केंद्रीय मंत्रियों व दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में समिट का उद्घाटन करेंगे। वहीं समिट के समापन समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मौजूद रहेंगे। यूपी इन्वेस्टर्स समिट में उद्यमियों का पहुंचना शुरू हो गया है। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया कि समिट के दौरान उद्योगपतियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उद्यम स्थापित करने के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। सरकार ने उद्यमियों के लिए आकर्षक व व्यावहारिक औद्योगिक विकास नीति जारी की है। उद्यम स्थापना पर उद्योगपतियों को आवश्यक छूट और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की प्रभावी पहल की है। उन्होंने बताया कि समिट में कुल 30 सत्र होंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन सत्र की विभिन्न गतिविधियों व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के औद्योगिक एवं समग्र विकास पर संबोधन के बाद करीब 11.25 बजे प्रधानमंत्री का संबोधन होने की संभावना है। मुख्य सचिव राजीव कुमार धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।

हाई-टी पर टॉप सीईओ से मिलेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट के उद्घाटन सत्र के बाद हाई-टी पर चुनिंदा उद्योगपतियों व सीईओ से मिलेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

प्रदर्शनी भी देखेंगे पीएम

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन करेंगे। इसके बाद महाना स्वागत संबोधन देंगे। इन्वेस्टर्स समिट की थीम पर प्रजेंटेशन भी होगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़े वाहनों व उत्पादों की प्रदर्शनी भी यहां लग रही है।

हर उद्योगपति का तीन-तीन मिनट का संबोधन

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में देश के ख्याति प्राप्त नौ प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, सुभाष चंद्रा, कुमार मंगलम बिड़ला, आनंद महिंद्रा, बाबा रामदेव, पंकज पटेल, शोभना कामिनेनी, रशेश शाह तथा एन. चंद्रशेखरन अपने निवेश प्लान के बारे में विचार रखेंगे। मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ उद्घाटन सत्र में खास तौर से विचार रखेंगे।

पीएम देंगे निवेश मित्र-सिंगल विंडो सिस्टम की सौगात

प्रधानमंत्री इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों को निवेश मित्र-सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम की सौगात देंगे। इसमें रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, अनापत्ति व स्वीकृतियों के आवेदन से लेकर स्वीकृतियां जारी करने तक की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन होगी। इससे निवेशकों को सरकारी दफ्तरों और अफसरों का चक्कर लगाने से छुट्टी मिल जाएगी।

ये वीआईपी आएंगे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 18 केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान रक्षा मंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, कुमारमंगलम बिड़ला, एन चंद्रशेखरन, सुभाष चंद्रा, आनंद महिन्द्रा, शोभना कामिनी, रसेश शाह, संजीव पुरी, यूसुफ अली, एचसी हॉंग, गौतम तनेजा, अशोक कजारिया, कमल बाली, सुमन सिन्हा, अजय श्रीराम, पंकज पटेल, अशोक हिन्दुजा।

4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की संभावना

समिट में चार लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश के एमओयू किए जाने की संभावना है। विभागों के मंत्री व अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में निवेशकों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। अतिरिक्त ऊर्जा क्षेत्र में 63 हजार करोड़ के 46 एमओयू, हेल्थ केयर व फार्मा सेक्टर में 6362 करोड़ के 27 निवेश प्रस्ताव, पर्यटन क्षेत्र में निवेश के 23 प्रस्ताव से करीब 10 हजार करोड़ के निवेश व आवास विकास परिषद में 1500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आ रहे हैं। अन्य विभागों ने एमओयू की तैयारी की है।

अखिलेश यादव ने कसा था तंज

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निवेश को लेकर तंज भी कसा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि पिछले कुछ सालों में कुछ बेहतर भविष्य के लिए अपना पैसा लेकर भारत से बाहर चले गए और कुछ बैंकों का पैसा लेकर। मतलब कुछ बाहर जाकर बस गये और कुछ बच गये। इधर हमारा प्रदेश ये इंतजार कर रहा है कि निवेश कब होगा। सच तो ये है कि लोग पैसा लेकर बाहर जा रहे हैं, न कि निवेश के लिए आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता