न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिपोर्ट कार्ड - 2 साल में यूपी में नहीं हुआ एक भी दंगा : CM योगी

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 2 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 24 महीने की उपलब्धियां गिनाईं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Mar 2019 12:24:45

रिपोर्ट कार्ड - 2 साल में यूपी में नहीं हुआ एक भी दंगा : CM योगी

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 2 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 24 महीने की उपलब्धियां गिनाईं। सीएम योगी ने कहा कि पिछले दो साल में उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है। हमारी सरकार ने पिछले 10 साल से ज्यादा काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले किसान परेशान था, लेकिन हमारी सरकार ने कर्ज माफ किया। उन्होंने कहा," पिछले 24 महीने में कानून व्यवस्था नजीर बनी और पटरी पर लौटी है। करीब 12000 अपराधियों ने आत्मसमर्पण किया और 70 से अधिक कुख्यात अपराधी मारे गये। बीजेपी के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में एक भी दंगा नही हुआ।" सीएम योगी इस दौरान कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद प्रदेश में सबसे ज्यादा शासन किया, कांग्रेस राज में यूपी बीमारू राज्य बना था। 1990 के बाद से सपा-बसपा का शासन रहा, इस दौरान प्रदेश के अंदर अराजकता, हत्या, लूट दंगे हो रहे थे। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार बनी थी, तब किसान कर्ज में दबा था। लेकिन हमारी सरकार ने किसानों की कर्ज माफी की। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के गन्ना किसानों को स्थिति बदहाल हो गई थी, उनके बकाये नहीं दिए गए थे। प्रदेश के अंदर पूरी तरह से अराजक स्थिति हो गई थी। ऐसी स्थिति में हमारे ऊपर प्रदेश की जिम्मेदारी आई थी।

उन्होंने कहा, 'आज यूपी उप्र में निवेश का माहौल बना है। पिछले दो साल में डेढ़ लाख करोड़ रूपये का निवेश हुआ है। पिछले 10 साल से कहीं ज्यादा निवेश गत दो साल में हुआ है।'

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'हमारी सरकार में बिचौलियों पर लगाम कसी गयी, किसानों को एमएसपी के साथ साथ मिल रहा है लागत से डेढ़ गुना अधिक दाम। हर किसान का औसतन 60 हजार रूपये का कर्ज माफ किया गया।'

सीएम योगी ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ से पीएम मोदी ने किसानों का सम्मान करने का काम किया है। इससे किसानों का जीवन स्तर बढ़ेगा। प्रदेश के 2 करोड़ 14 लाख किसान लाभान्वित हुए है। प्रदेश में पहले बिचौलिए सक्रिय थे, लेकिन हमारी सरकार ने उनको खत्म करने का काम किया है। हमारी सरकार ने रिकॉर्ड तोड़ गेहूं व धान खरीदने का काम किया है। हम सब आभारी है कि किसानों के लिए नरेंद्र मोदी जी ने एमएसपी देने के लिए प्रावधान बनाया। सीएम योगी ने कहा कि पिछले दो साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। आज हमें खुशी हो रही है कि ये वही प्रदेश है जिसकी पहचान दंगों से होती थी, लेकिन 24 महीने के कार्यकाल को पूरा करने के बाद हमने इसकी पहचान बदलने का काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड