Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उन्नाव गैंगरेप : आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने हिरासत में लिया

उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने शुक्रवार को तड़के उसके लखनऊ स्थित इंदिरानगर आवास से सुबह करीब 5 बजे गिरफ्तार कर लिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Apr 2018 8:16:18

उन्नाव गैंगरेप : आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने हिरासत में लिया

उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने शुक्रवार को तड़के उसके लखनऊ स्थित इंदिरानगर आवास से सुबह करीब 5 बजे गिरफ्तार कर लिया। विधायक पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज़ किया गया था। गिरफ्तारी के बाद विधायक को हजरतगंज स्थित सीबीआई कार्यालय में ले जाया गया है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सीबीआई टीम ने एसआईटी को भी तलब किया है। जो उन्हें इस मामले में जुड़े अब तक के दस्तावेज सौंपेंगी। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

प्रदेश सरकार ने मामले की पूरी जांच सीबीआई को सौंपी थी। मामले में गुरुवार को विधायक पर रेप का रिपोर्ट दर्ज किया गया था। हाई कोर्ट ने प्रदेश सरकार से सवाल पूछा था कि विधायक की गिरफ्तारी करेंगे कि नहीं। गुरुवार की देर रात सीबीआई को पूरा मामला सौंप दिया गया था। शुक्रवार की सुबह में सीबीआई की टीम ने विधायक के घर पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर ले गई। सीबीआई तीन से चार टीमों में बटकर काम कर रही है। आज पीड़िता के गांव जेल और पीड़िता से भी पूछताछ की जा सकती है।

इससे पहले उन्नाव रेप केस में गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से राज्य सरकार को यह पूछने कि वे आरोपी बीजेपी विधायक को गिरफ्तार करेगी या नहीं? इसके जबाव में राज्य सरकार ने कहा कि आरोपी विधायक के खिलाफ पीड़ित के पास सबूत ही नहीं है। राज्य सरकार ने आगे कहा कि जैसे ही सबूत मिलता है आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तार की जाएगी।

सरकार किसी को नहीं बचाना चाहती : डीजीपी

पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवालों पर डीजीपी ने कहा कि अब तक तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। आगे भी इसी आधार पर की जाएगी। सरकार किसी को बचाने का प्रयास नहीं कर रही है। एसआईटी ने जिन पुलिस अफसरों को दोषी बताया, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

पीड़िता को मुकम्मल सुरक्षा

विधायक की गिरफ्तारी न होने से जांच प्रभावित होने से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए डीजीपी ने कहा कि पीड़िता और उसके परिवार को मुकम्मल सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है। न तो उस पर कोई दबाव डाल सकता है, न ही कोई जांच प्रभावित कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology