न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में बड़ा रेल हादसा : सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

बिहार के सहदेई बुजुर्ग में बड़ा ट्रेन हादसा (Train Accident) हुआ है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Feb 2019 9:17:20

बिहार में बड़ा रेल हादसा : सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

बिहार के सहदेई बुजुर्ग में बड़ा ट्रेन हादसा (Train Accident) हुआ है। दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस (Seemanchal Express) के 9 डिब्बे बिहार के वैशाली जिले में पटरी से उतर गए जिसमें 6 लोगों की मौत की खबर आ रही है जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा रविवार तड़के तीन बजकर 52 मिनट पर सहदेई बुजुर्ग में हुआ जब सहदेई बुजुर्ग में जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस (Seemanchal Express) के 9 कोच पटरी से उतर गए। यह ट्रेन जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली आ रही थी। रेलवे ने हादसे के जांच के आदेश दे दिए हैं। ईस्टर्न सर्कल के CRS लतीफ खान सीमांचल एक्सप्रेस हादसे की जांच करेंगे। कई यात्री बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं तो वहीं कुछ को मामूली चोटें आई हैं। रेलवे के प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि जनरल श्रेणी का एक डिब्बा, एसी क्लास का एक डिब्बा बी3, स्लीपर क्लास के 3 डिब्बे एस8, एस9, एस10 और चार अन्य डिब्बे पटरी से उतर गए और एक के ऊपर एक डिब्बे चढ़ते चले गए। मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। रेलवे ने इसके लिए हेल्पलाईन जारी कर दी है। घायलों को लगातार अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। मेडिकल टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है। रेलवे ने हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

हेल्पलाइन नंबर हैं:

सोनपुर- 06158221645
हाजीपुर - 06224272230,
बरौनी - 0627923222
मुजफ्फरपुर- 06279-232222
समस्तीपुर- 06158-221645

रेलवे की अपर महानिदेशक (पीआर) स्मिता वत्स ने बताया, 'हम यात्रियों के राहत और बचाव के काम पर अभी ध्यान दे रहे हैं। मेडिकल वैन को डॉक्टरों के साथ भेज दिया गया है। एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।'

पीयूष गोयल ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद से वह अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

सीमांचल एक्सप्रेस हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया है और प्रशासन को हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।

सीमांचल एक्सप्रेस हादसे पर रेल मंत्री पीयूष गोयल के ऑफिस से जारी बयान में कहा गया है कि राहत और बचाव का कार्य जारी है। इससे पहले शुक्रवार को राजस्थान के जयपुर में दयोदय एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए थे। जयपुर मण्डल के सवाई माधोपुर-जयपुर रेल खण्ड के सांगानेर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदया एक्सप्रेस के इंजन एवं एक डिब्बे के पटरी से उतर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ था हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई हुई।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत