न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलवे अधिकारियों ने दी जानकारी, देश की सबसे तेज ट्रेन 'वंदे भारत एक्‍सप्रेस' में खाना लेना होगा अनिवार्य, करने पड़ेंगे पैसे खर्च

दिल्‍ली से बनारस के बीच जल्‍द ही शुरू होने वाली देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्‍सप्रेस यानी ट्रेन 18 (Train 18) में खाना लेना अनिवार्य होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Feb 2019 9:41:34

रेलवे अधिकारियों ने दी जानकारी, देश की सबसे तेज ट्रेन 'वंदे भारत एक्‍सप्रेस' में खाना लेना होगा अनिवार्य, करने पड़ेंगे पैसे खर्च

रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दिल्‍ली से बनारस के बीच जल्‍द ही शुरू होने वाली देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्‍सप्रेस यानी ट्रेन 18 (Train 18) में खाना लेना अनिवार्य होगा। इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्री खाना न लेने का विकल्‍प नहीं चुन पाएंगे। सूत्रों ने बताया कि 'वंदे भारत एक्‍सप्रेस (Vande Bharat Express)' में सफर के दौरान केवल प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले यात्रियों के पास ही आईआरसीटीसी की ओर से दिए जाने वाले खाने के विकल्‍प को मना करने का अधिकार होगा। यह फैसला टिकट बुक करते समय ही करना होगा। खाना नहीं लेने पर कैटरिंग चार्ज उनकी टिकट में नहीं जुड़ेगा। बाकी यात्रियों के लिए खाने का पैसा किराए में शामिल होगा। लेकिन अगर यात्री ने खाना नहीं लेने का विकल्‍प चुन लिया हो और उसे बाद में खाना चाहिए होगा तो 50 रुपये से अलग से देने पड़ेंगे।

vande bharat express,train 18 food,train 18 passengers,india fastest train,train 18 fares,new delhi to varanasi train

वंदे भारत एक्‍सप्रेस 15 फरवरी से शुरू होगी और इसकी पहली यात्रा वाराणसी से दिल्‍ली के बीच होगी। रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ट्रेन 18 (Train-18) यानी वंदे भारत एक्‍सप्रेस के उद्घाटन के मौके पर दिल्ली से बनारस तक इस ट्रेन में सफर करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पीएम 8 घंटे ट्रेन के एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सफर करेंगे। इस ट्रेन में पीएम मोदी के साथ रेलवे के चुनिंदा अधिकारी मौजूद रहेंगे। एह ट्रेन सबसे पहले कानपुर में रुकेगी जहां पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां से यह ट्रेन 40 मिनट बाद चलेगी और पीएम फिर कानपुर से ट्रेन में सवार होंगे। फिर यह ट्रेन इलाहाबाद में 40 मिनट रुकेगी यहां फिर पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद यह ट्रेन बनारस के लिए रवाना हो जाएगी। यहां पर भी एक जनसभा होगी।

vande bharat express,train 18 food,train 18 passengers,india fastest train,train 18 fares,new delhi to varanasi train

बता दें कि 2017 में आईआरसीटीसी ने राजधानी, शताब्‍दी और दुरंतो जैसी ट्रेनों में खाने को वैकल्पिक बना दिया था। ऐसा खाने की गुणवत्‍ता सुधारने, ज्‍यादा पैसे लेने की शिकायतों पर काबू पाने और खाने की बर्बादी रोकने के लिए किया गया था। इसके चलते इन ट्रेनों की टिकटों में लगभग 250 रुपये तक की कमी आ गई थी। नई दिल्‍ली से कानपुर और प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को एग्‍जीक्‍यूटिव में 155 और चेयर कार में 122 रुपये देने होंगे। वहीं वाराणसी से नई दिल्‍ली की यात्रा के दौरान एक्‍जीक्‍यूटिव क्‍लास वालों को 349 और चेयर कार वालों को 288 रुपये शाम की चाय और डिनर के लिए देने होंगे। ट्रेन 18 शताब्‍दी की जगह लेगी और इसकी कीमतें बाकी प्रीमियम ट्रेनों से ज्‍यादा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल