न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के बाद यूपी-हरियाणा समेत उत्तर भारत में धूल भरे तूफान की दस्तक

पश्चिमी विक्षोभ के कारण चल रहा तूफान राजस्थान में कई जिलों में पहुंच गया है। राजस्थान के बीकानेर, सीकर और झुंझुनू में धूल भरी आंधी चली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 May 2018 5:20:20

राजस्थान के बाद यूपी-हरियाणा समेत उत्तर भारत में धूल भरे तूफान की दस्तक

पश्चिमी विक्षोभ के कारण चल रहा तूफान राजस्थान में कई जिलों में पहुंच गया है। राजस्थान के बीकानेर, सीकर और झुंझुनू में धूल भरी आंधी चली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक धूल भरी आंधी सोमवार शाम चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच गई। वहीं उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, कासगंज, गाजियाबाद, नोएडा में तूफान ने दस्तक दे दी है। बताया जा रहा है कि रातभर में यह तूफान कई जिलों में पहुंच जाएगा। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य के कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिए गए हैं। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की खबर मिल रही है।

तूफान के बाद कई इलाकों में ब्लैकआउट

आंधी के चलते कई इलाकों में बिजली की कटौती की भी सूचना है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश राजस्थान और हरियाणा के कई इलाकों में आधी आने के बाद बिजली कटौती की खबर आई है। हालांकि इस आंधी-तूफान से अभी तक किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

दिल्ली-एनसीआर में आधी रात को आंधी की दस्तक

धूलभरी आंधी सोमवार देर रात दिल्ली-एनसीआर तक पहुंच गई। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। इसके चलते कई क्षेत्र अंधेरे में डूब गए। रात करीब सवा 11 बजे गुरुग्राम की तरफ से आई इस आंधी की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। आंधी इतनी तेज थी कि कई घरों के शीशे टूट गए और सड़कों पर यातायात थम गया। इसके साथ ही पूरे गुरुग्राम की बिजली गुल हो गई।

राजस्थान का हाल

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार को तेज गर्जन के साथ 28 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चला। विभाग की ओर से अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में धूलभरे अंधड़ के साथ तेज व हल्की बौछारें चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

उत्तर, पूर्व भारत में आज तूफान और बारिश की आशंका

उत्तरी और पूर्वी भारत के बड़े हिस्सों के अलावा दक्षिणी भारत के दूरदराज इलाकों में मंगलवार को आंधी तूफान और भारी बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान सहित अन्य पड़ोसी राज्यों में संभावित तूफान कमजोर पड़ गया है। हालांकि मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली सहित आठ राज्यों में तूफान की चेतावनी को बरकरार रखा है।

मेट्रो की रफ्तार रहेगी कम

आंधी-तूफान की चेतावनी पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) भी सतर्क है। मंगलवार को मेट्रो ट्रेनों की रफ्तार 70-90 किलोमीटर प्रतिघंटे की बजाय 40 किलोमीटर प्रतिघंटे ही रहेगी। एलिवेटेड ट्रैक पर चलने वाली मेट्रो की रफ्तार तो और धीमी रहेगी, क्योंकि यहां वैसे ही हवा की रफ्तार तेज होती है। इसे लेकर डीएमआरसी ने दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली ट्रेनों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

एलिवेटेड ट्रैक पर मेट्रो ट्रेन महज 15 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से चलेंगी। यह भी निर्देश जारी किया गया है कि जहां मेट्रो अंडरग्राउंड से एलिवेटेड ट्रैक पर प्रवेश करती है, वहां भी ट्रेन की रफ्तार काफी कम रहेगी। मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखकर मेट्रो ट्रेन व मेट्रो स्टेशनों पर लगातार घोषणाएं की जाएंगी। दुर्घटना से बचने के लिए ये एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

मौसम विभाग ने जारी की थी चेतावनी

मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की थी। जिसके मुताबिक, इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने अंबर रंग के अलर्ट में बताया कि जम्मू एवं कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सिक्किम और पश्चिमी बंगाल के कई हिस्सों में मौसम खराब हो सकता है। मौसम विभाग चार कलर कोड में चेतावनी जारी करता है जो सावधानी के स्तर पर आधारित होते हैं। ग्रीन (कोई कार्रवाई नहीं), येलो (स्थिति पर नजर बनाए रखें), अंबर (सरकारी एजेंसियां खराब मौसम के लिए तैयार रहें) और रेड (एजेंसियां कार्रवाई करें)।

आया नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अतिरिक्त निदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ आया है। वहीं उत्तरी-पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और हरियाणा पर एक चक्रवात बना हुआ है। इससे उत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इस तूफान का प्रभाव दो मई को आए तूफान से कम होगा। उस वक्त आए तूफान ने राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खूब तबाही मचाई थी और 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।

इन जगहों के येलो अलर्ट

पंजाब, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक और केरल के तटीय क्षेत्र में तेज हवा संग बारिश हो सकती है। उधर महाराष्ट्र के विदर्भ में लू चलने की आशंका है। बता दें कि मौसम विभाग ने देश के 13 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को चेतावनी दी थी। मौसम विभाग ने चेताया था कि सोमवार को आंधी-तूफान, बारी बारिश और ओले गिरने की आशंका है।इस बारे में गृह मंत्रालय ने भी रविवार को चेतावनी जारी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता