न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : पुलिस नाकाबंदी में पकड़े गए तीन बदमाश, बरमाद हुई पिस्तौल व 47 कारतूस

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक स्काॅर्पियो कार काे रोक कर पूछताछ की ताे उसमें सवार तीन शातिर बदमाश पुलिस के हाथ लग गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Jan 2021 3:57:32

सीकर : पुलिस नाकाबंदी में पकड़े गए तीन बदमाश, बरमाद हुई पिस्तौल व 47 कारतूस

टाेल बूथ पर शुक्रवार काे हुई मारपीट और ताेड़फाेड़ के बाद शनिवार काे जब त्रिवेणी टोल बूथ के पास नाकाबंदी हाे रखी थी। उस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक स्काॅर्पियो कार काे रोक कर पूछताछ की ताे उसमें सवार तीन शातिर बदमाश पुलिस के हाथ लग गए। तलाशी लेने पर तीनाें बदमाशाें के पास पुलिस काे एक पिस्टल मय मैगजीन, 47 जिन्दा कारतूस, दो और अलग से मैगजीन बरामद हुई।

उनके बारे में आराेपियाें से पूछताछ की जा रही है। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि अपराधियों व अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए नीमकाथाना एएसपी रतनलाल भार्गव, डीएसपी गिरधारीलाल शर्मा व अजीतगढ़ एसएचओ सवाई सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी की गई थी। जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक स्काॅर्पियाे गाड़ी में कुछ बदमाश हथियारों से लैस होकर गुजर रहे हैं।

इस पर पुलिस टीम ने स्काॅर्पियो काे राेक कर उसमें सवार तीन जनाें से पूछताछ की ताे पता लगा कि तीनाें शातिर बदमाश हैं। इनमें एक दिवराला निवासी लोकेंद्र सिंह राजपूत (30), झोटवाड़ा (जयपुर) मकान नम्बर दो शिल्प काॅलोनी का रहने वाला निकला।

दूसरा वैष्णोदेवी नगर निवासी करणसिंह राजपूत (26) व तीसरा दिवराला निवासी महिपाल सिंह उर्फ चिंटू राजपूत (30) था। उनके पास से एक पिस्टल मय मैगजीन, दो अलग से मैगजीन और 47 कारतूस बरामद हुए। तीनाें के पास हथियार मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

दाे जनाें की हत्या में शामिल है महिपाल

थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि पकड़ में आया आराेपी महिपाल सिंह उर्फ चिंटू हत्या के दाे मामलाें में शामिल हाेने के कारण पहले भी गिरफ्तार हाे चुका है। आराेप है कि इसने एक अजमेर और दूसरी मकराना में हत्या की थी। इसके खिलाफ अजीतगढ़, जयपुर शहर में विद्याधर नगर, जयपुर ग्रामीण के कानोता, अमरसर, नागौर के मकराना, अजमेर के सावर थानों में गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। जबकि लोकेंद्र सिंह के खिलाफ अजीतगढ़ थाने में वर्ष 2015 में दो व 2020 में एक मामला दर्ज हैं। करण सिंह के खिलाफ वर्ष 2010 में जयपुर शहर के झोटवाड़ा में मामला दर्ज बताया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती