न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चमकी बुखार से 3 और बच्चों ने दम तोड़ा, 180 पहुंचा आंकड़ा

बिहार में चमकी बुखार यानि एक्यूट इनसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से अब तक 180 बच्चों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Jul 2019 10:43:28

चमकी बुखार से 3 और बच्चों ने दम तोड़ा, 180 पहुंचा आंकड़ा

बिहार में चमकी बुखार यानि एक्यूट इनसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से अब तक 180 बच्चों की मौत हो चुकी है। बिहार में चमकी बुखार का कहर 12 जिलों में है लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर मुजफ्फरपुर में है। मुजफ्फरपुर में सबसे बड़े एसकेएमसीएच अस्पताल में चमकी बुखार से पीड़ित 3 और बच्चों ने दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही यहां मरने वाले मौत का आंकड़ा 141 तक पहुंच गया है।

इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विधानसभा में कहा कि बुखार पर विशेषज्ञों की टीम बनाई गई। सरकार ने बचाव की पूरी कोशिशें की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि चमकी बुखार से मौत की घटना मेरे लिए गंभीर चिंता का कारण है। हमें सोचना होगा कि गरीब परिवार क्यों प्रभावित हुए हैं और हमें गरीब परिवार को गरीबी से बाहर लाने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। मुझे इस बात की भी आशंका है कि इस साल हमें सूखे का सामना करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्षणों के आधार पर ही बच्चों का इलाज किया जा रहा है। मुज़फ़्फ़रपुर के मामले में सरकार ने पूरी गंभीरता से काम किया है और सभी मृतकों के सोशल इकनॉमिक ऑडिट करने का हमने निर्देश दिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि जो भी बच्चे मरे हैं वो सभी लगभग गरीब परिवारों से आते हैं। बीमारी से भर्ती हुए बच्चों में भी लड़कियों की संख्या ज्यादा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके घर नही हैं उनके घर बनेंगे और इसके लिए मुख्यमंत्री आवास योजना से उनको घर बनाने में मदद मिलेगी। जिनका जमीन नहीं है उन्हें 60 हजार अनुदान जमीन के लिए मिलेगा। जागरूकता पर जोर देते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि बीमारी से बचाव के लिए अभी भी जागरूकता की कमी है। मुज़फ़्फ़रपुर में गहनता के साथ जांच की जरूरत है। कई परिवार ऐसे भी हैं जिनके पास अभी राशन कार्ड नहीं है।

कांग्रेस और भाकपा का सदन के बाहर प्रदर्शन

वही मॉनूसन सत्र शुरू होने के पहले सोमवार को कांग्रेस और भाकपा (माले) के विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य में फैले एईएस से बच्चों की मौतों के लिए सरकार को जिम्मेदार बताते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन करने वाले विपक्षी सदस्य अपने हाथों में बड़े-बड़े पोस्टर लेकर यहां पहुंचे थे। आरजेडी की विधान पार्षद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार के चमकी बुखार मामले में असफल होते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को बर्खास्त करना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे भाकपा (माले) के विधायकों ने कहा कि इंसेफेलाइटिस को लेकर बड़ी बैठक के दौरान बच्चों की मौतों के सवाल से ज्यादा स्वास्थ्य मंत्री क्रिकेट का स्कोर जानने में उत्सुक थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत