न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहली बार चमकी बुखार पर बोले PM मोदी- बच्चों की मौत हमारे लिए दुख की बात, आधुनिक युग में ये सबसे बड़ी विफलता

आज राज्यसभा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने चमकी बुखार को लेकर बच्चों की हो रही मौत पर पहली बार बयान दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Jun 2019 5:10:25

पहली बार चमकी बुखार पर बोले PM मोदी- बच्चों की मौत हमारे लिए दुख की बात, आधुनिक युग में ये सबसे बड़ी विफलता

बिहार में चमकी बुखार से अब तक 150 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई है। लगातार बच्चों की मौत पर अबतक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। विपक्ष लगातार बच्चों की मौत पर पीएम मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुप्पी पर सवाल उठा रहा है। वही इसी बीच आज राज्यसभा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने चमकी बुखार को लेकर बच्चों की हो रही मौत पर पहली बार बयान दिया। उन्होंने कहा कि चमकी बुखार से हो रही मौत हमारे लिए दुख की बात है और इसको लेकर मैं लगातार बिहार सरकार से संपर्क में हूं। प्रधानमंत्री मोदी राज्यसभा में संबोधन के दौरान कहा, 'आधुनिक युग में हमारी ये सबसे बड़ी विफलता है। इसे गंभीरता से लेना होगा। मुझे विश्वास है कि ये जो दुखद स्थिति से जल्द सबको बाहर निकाला जा सके। राज्य सरकार से लगातार संपर्क में हूं। ऐसी समस्या से मिलकर काम लेना होगा।'

एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से लगातार हुई मौत के बाद बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था की बदइंतजामी की पोल खुल गई है। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है और साथ ही दवाई की कमी की बात भी सामने आई है।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे- नियति को ठहराया जिम्मेदार

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने इस बुखार के लिए अजब-गजब कारण बताते हुए नियति को जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा, "न प्रशासन जिम्मेदार है, न सरकार जिम्मेदार है, मैं मानता हूं जो नियति है वो ठीक नहीं है, और जो मौसम है वो भी इसके लिए एक मुख्य कारण है।"

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे- लीची को बताया मौत की वजह

चमकी बुखार से हो रही मौतों को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा, 'बच्चों की मौतों के पीछे कई सारे कारण हैं। एक वजह ये भी है कि बच्चे भूखे पेट लीची खा लेते हैं, लीची में जो बीज होता है वो शरीर में शुगर को कम कर देता है। जिसकी वजह से इन्सेफ्लाइटिस हो रहा है।' हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस पर रिसर्च की जा रही है।

अश्विनी चौबे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ। हर्षवर्धन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वो सोते हुए नजर आ रहे थे। इसे लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने अपनी इस गलती को छिपाने के लिए ये कह दिया कि वो चिंतन कर रहे थे।

BJP सांसद रूडी बोले- कही यह चीन की साजिश तो नहीं?

बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी जिन्होंने लोकसभा में चमकी बुखार का मामला उठाते हुए कहा कि बच्चों की मौत के लिए केवल लीची को दोष देना ठीक नहीं है। उन्होंने इस बीमारी के पीछे चीन की साजिश होने का भी शक जताया। उन्होंने कहा यह एक घटना है या कोई साजिश है। मुझे बचपन से लीची बहुत पसंद है और यह आप सभी को पसंद होगी। यह 15 दिनों का फसल है। पूरी दुनिया में जितनी लीची का फसल है 40 फिसदी उसमें भारत की हिस्सेदारी है। अधिकांश उसमें बिहार में है। हम लीची खाते आए हैं, इससे कभी हम बिमार नहीं हुए। हजारों करोड़ रुपये का निर्यात होता है। भारत के बाद सबसे अधिक लीची अगर कहीं होता है तो वह है चीन। हजारों करोड़ का लीची आज बंदरगाहों पर रखा हुआ है। जो जूस बनता था वह पीना छोड़ दिया। उन्होंने कहा अब समझना आवश्यक है कि लीची खाने से बच्चे मरे हैं या कोई और कारण है। कहीं यह साजिश तो नहीं है। चिंता का विषय सिर्फ इतना है कि लोग आज लीची खाना छोड़ रहे हैं। घरों में नहीं ला रहे हैं। लोगों तक सच्चाई पहुंचाने की जरूरत है कि इंस्फेलाटिस का कारण क्या था। ये बच्चे मरे तो क्यों मरे? क्या यह चीन के कारण...मैं आरोप नहीं लगा रहा हूं। कहीं यह साजिश नहीं हो। यही आग्रह करूंगा कि मुझे सच्चाई जाननी है। ताकि किसानों को नुकसान नहीं पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल