न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अफगानिस्तान: आतंकवादियों ने काबुल पर दागे गए 23 रॉकेट, 8 लोगों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul) शनिवार को हुए सिलसिलेवार धमाकों (Blast) से दहल गई। यह धमाके शहर के बीचों बीच स्थित घनी आबादी वाले ग्रीन जोन और उत्तरी इलाके में हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Nov 2020 2:36:08

अफगानिस्तान: आतंकवादियों ने काबुल पर दागे गए 23 रॉकेट, 8 लोगों की मौत

अफगानिस्तान (Afganistan) की राजधानी काबुल (Kabul) शनिवार को हुए सिलसिलेवार धमाकों (Blast) से दहल गई। यह धमाके शहर के बीचों बीच स्थित घनी आबादी वाले ग्रीन जोन और उत्तरी इलाके में हुए। एएफपी की तरफ से इस मामले की जानकारी दी गई है। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियान ने कहा 'आतंकवादियों ने काबुल शहर पर 23 रॉकेट दागे हैं।' उन्होंने कहा 'शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 8 लोग शहीद हो गए हैं और 31 अन्य घायल हैं।' तारिक ने तालिबान पर हमले का आरोप लगाया है।

चहल सुतून और अरजान कीमत इलाकों में दो धमाकों के कुछ ही मिनटों के बाद काबुल के कई इलाकों में रॉकेट गिरे। टोलो न्यूज के मुताबिक, मंत्रालय ने बताया कि काबुल के वजीर अकबर खान और शहर-ए-नाव इलाके के अलावा चहर काला, पीडी4 में गुल-ए-सुर्ख, सदारत गोल रोड, शहर के बीचों बीच मौजूद स्पिंजर रोड, नेशनल आर्काइव रोड के पास पीडी2 में और काबुल के उत्तरी इलाके में मौजूद लीसी मरियम बाजार और पंजसाद परिवार इलाक में रॉकेट गिरे थे।

फिलहाल मामले को लेकर अधिकारियों ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि शनिवार की सुबह दो छोटे 'स्टिकी बॉम्ब' से धमाके हुए थे। इनमें से एक ने पुलिस की कार को निशाना बनाया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और तीन घायल हो गए थे। इस धमाके से जुड़े कुछ फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिखाया जा रहा है कि रॉकेट ने भवनों में छेद कर दिए हैं। हालांकि, इन तस्वीरों की सत्यता की जांच नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि ये धमाके अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो और तालिबान और कतर के खाड़ी राज्य की अफगान सरकार की बैठक से पहले हुए हैं। शनिवार को हुए इन धमाकों की अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

तालिबान ने शपथ ली है कि वे यूएस विथड्रॉवल डील के तहत किसी भी शहरी इलाके में हमला नहीं करेंगे, लेकिन काबुल प्रशासन ने काबुल में हाल में हुए हमलों के लिए उनके विद्रोहियों या उनके समर्थकों पर आरोप लगाए हैं। खास बात है कि तालिबान और अफगान सरकार की तरफ से बातचीत की प्रक्रिया सितंबर में शुरू हो गई है, लेकिन इसकी गति धीमी बनी हुई है।

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियान ने इस हफ्ते कहा था कि बीते 6 महीनों में तालिबान ने 53 फिदायीन हमले और 1250 धमाके किए हैं। इन हमलों में कुल 1210 आम नागरिकों की मौत और 2500 घायल हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत