न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NASA ने जारी की सूर्यग्रहण पर चेतावनी, कहा- खूबसूरत पर खतरनाक, भूलकर भी न करे ये काम

साल 2019 का आखिरी सूर्यग्रहण आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है। भारत समेत कई देशों में दिखने वाला यह सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण काल की अवधि 5 घंटे 36 मिनट की होगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Dec 2019 9:21:11

NASA ने जारी की सूर्यग्रहण पर चेतावनी, कहा- खूबसूरत पर खतरनाक, भूलकर भी न करे ये काम

साल 2019 का आखिरी सूर्यग्रहण आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है। भारत समेत कई देशों में दिखने वाला यह सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण काल की अवधि 5 घंटे 36 मिनट की होगी। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा। इस बार चंद्रमा की छाया सूर्य का पूरा भाग नहीं ढक पाएगी। इस ग्रहण में सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित रहेगा। यह ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में होगा। सूर्य के साथ केतु, बृहस्पति और चंद्रमा आदि ग्रह होने से ज्योतिष में इस कल्याणकारी योग का विशेष लाभ मिलेगा। इस सूर्य ग्रहण को लेकर अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने चेतावनी जारी की है। नासा ने भी लोगों को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

surya grahan 2019,date and  time,nasa,solar eclipse,last solar eclipse of 2019,surya grahan timings,surya grahan 2019,nasa suraya grayan,news,news in hindi

नासा ने चेतावनी में कहा है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य को भूलकर भी सीधे नग्न आंखों से ना देखें। स्काई ऐट नाइट मैगजीन ने भी नासा की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए लोगों को सतर्क रहने की राय दी है। यह ग्रहण खूबसूरत होने के साथ-साथ खतरनाक भी होगा।

सूर्य ग्रहण देखने के लिए उत्साहित लोगों को विकिरण से बचाने वाले ग्लासेस पहनने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही सूर्य ग्रहण की तस्वीरें लेते वक्त भी सोलर फिल्टर्स का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया है।

सूर्यग्रहण का असर भारत, सऊदी अरब, कतर, इंडोनेशिया, श्रीलंका, सुमात्रा, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और गुआम में नजर आएगा। इसके अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के अन्य हिस्सों में ये आंशिक ग्रहण की तरह दिखेगा। पोर्ट ब्लेयर में सबसे लंबे समय यानी 3:36 घंटे तक सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा।

भारत में सबसे ज्यादा असर केरल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में दिखाई देगा। बैंगलोर में लगभग 89.4% सूर्य ढका हुआ दिखाई देगा। जबकि चेन्नई में 84.6% सूर्य का हिस्सा ढका हुआ होगा। अहमदाबाद में सूर्य का करीब 66% हिस्सा छिपा रहेगा। जबकि दिल्ली में इसका सिर्फ 55.5% हिस्सा ही नजर आएगा।

आपको बता दे, चंद्र ग्रहण के समय 9 घंटे पहले और सूर्य ग्रहण के समय 12 घंटे पहले सूतक काल लगने का पौराणिक विधान है। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। कपाट बंद करने से पहले आरती और पूजा-पाठ किया जाता है। क्योंकि सूतक काल के पूजा पाठ और मूर्ति स्पर्श नहीं किया जाता।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत