न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PoK में Air Strike: पाकिस्तान ने दी 'सरप्राइज' देने की धमकी, इमरान खान ने परमाणु हथियारों वाली अथॉरिटी की बुलाई बैठक

पाकिस्तानी सेना के एक प्रवक्ता ने भारत को धमकी देते हुए कहा- हम आपको सरप्राइज देंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Feb 2019 7:59:59

PoK में Air Strike: पाकिस्तान ने दी 'सरप्राइज' देने की धमकी, इमरान खान ने परमाणु हथियारों वाली अथॉरिटी की बुलाई बैठक

जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों पर पाकिस्‍तान (Pakistan) समर्थित जैश-ए-मोहम्‍मद (Jaish-e-Mohammed) द्वारा किए गए आतंकी हमले से नाराज भारत ने 26 फरवरी को सुबह तड़के आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आतंकी कैंपों पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत को 'सरप्राइज' देने की धमकी दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल कमांड अथॉरिटी की मीटिंग ली, यह वही अथॉरिटी है, जिसके पास परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) का जिम्मा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने यह मीटिंग भारत की ओर से बालाकोट के आतंकी कैंपों पर हमले के करीब एक घंटे बाद बुलाई। भले ही पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना की कार्रवाई में हताहतों की संख्या से इन्कार किया हो, मगर उसने जवाबी हमले के लिए समय और स्थान चुनने की कसम खाने की भी बात कही।

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भी इस मामले को उठाने की बात कही। पाकिस्तानी सेना के एक प्रवक्ता ने भारत को धमकी देते हुए कहा- हम आपको सरप्राइज देंगे। उसने कहा- कूटनीतिक, राजनीतिक और सैन्य तरीके से जवाबी कार्रवाई होगी। हालांकि भारतीय कूटनीतिक और रक्षा विशेषज्ञ इस मीटिंग को पाकिस्तान की एक धमकी भरी चाल के रूप में देख रहे हैं।

pak warns,indian air strike,nuke authority meeting,surgical strike 2,pak nuclear weapons,pakistan news,india,india news,india attacked pakistan,india pakistan,pakistan news channel,pakistan news live,india pakistan war,attack on pakistan

बता दे, 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। घटना के 13 दिन बाद भारत ने बालाघाट में चल रहे आतंकी कैंपों पर बुधवार की सुबह साढ़े तीन बजे एयर स्ट्राइक करते हुए बम बरसाए थे। इस एयर स्ट्राइक में बालाकोट में चल रहा जैश-ए-मोहम्मद का सबसे बड़ा आतंकी कैंप तबाह हो गया। भारत ने कुल छह आतंकी ठिकानों को टारगेट पर रखकर कार्रवाई की।

भारतीय वायुसेना ने सुबह साढ़े 3 बजे 12 मिराज 2000 भारतीय लड़ाकू जेट विमानों ने एलओसी के पार जाकर आतंकवादी कैंपों पर निशाना बनाया। इसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है बताया जा रहा है कि इस हमले में 350 से ज्यादा आंतकियों को जानें गई हैं। इससे तिलमिलाए पाकिस्तान ने मंगलवार शाम से ही एलओसी पर जबरदस्त फायरिंग शुरू कर दी है। पाकिस्तान एलओसी पर 12 से 15 जगहों पर हैवी कार्बाइन हथियार से फायरिंग कर रहा है।

वही पाकिस्तानी गोलाबारी का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के उस पार स्थित पाकिस्तान की पांच चौकियां ध्वस्त कर दी। इस कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक ‘हताहत' हुए हैं। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। रक्षा पीआरओ ने कहा, ‘भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और हमारी लक्षित गोलीबारी में पांच चौकियों को गंभीर नुकसान पहुंचा और (राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्र में) पाकिस्तानी सेना के कई जवान हताहत हुए।' पाकिस्तानी सैनिकों को ग्रामीणों को मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल करते हुए और आम नागरिकों के घरों से मोर्टार और मिसाइलें दागते हुए भी देखा गया। हालांकि भारतीय सेना ग्रामीण इलाकों से दूर पाक सेना को निशाना बना रही है। इस गोलाबारी में भारतीय सेना के भी 10 जवाब घायल हुए हैं। हालांकि कोई भी जवान गंभीर रूप से जख्मी नहीं है। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत