न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH vs KKR : टॉस जीतकर हैदराबाद ने किया गेंदबाजी का चुनाव, सुनील नरेन को मिली क्लीन चिट

टॉस जीतकर डेविड वार्नर ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। यानी इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली केकेआर बल्लेबाजी करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 18 Oct 2020 3:36:55

SRH vs KKR : टॉस जीतकर हैदराबाद ने किया गेंदबाजी का चुनाव, सुनील नरेन को मिली क्लीन चिट

अबु धाबी में रविवार को दिन का पहला मुकाबला होने जा रहा हैं जो कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। टॉस जीतकर डेविड वार्नर ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। यानी इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली केकेआर बल्लेबाजी करेगी। मैच से पहले केकेआर के लिए राहत भरी खबर आई। फिरकी गेंदबाज सुनील नरेन को आईपीएल की संदिग्ध बॉलिंग एक्शन कमेटी की क्लीन चिट दे दी, लेकिन फिट नहीं होने की वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया।
दोनों टीमों में 2-2 बदलाव

केकेआर टीम में दो बदलाव किए गए। प्रसिद्ध कृष्णा और क्रिस ग्रीन की जगह लोकी फर्ग्यूसन और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई। वहीं, हैदराबाद की टीम में शाहबाज नदीम और खलील अहमद की जगह बासिल थम्पी और अब्दुल समद को शामिल किया गया।

वॉर्नर के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर के पास आईपीएल में 5000 रन पूरे करने का मौका होगा। वे इस आंकड़े से सिर्फ 10 रन दूर हैं। लीग के इतिहास में अब तक विराट कोहली (5759), सुरेश रैना (5368) और रोहित शर्मा (5149) ही 5 हजार का आंकड़ा छू सके हैं।

वॉर्नर-बेयरस्टो हैदराबाद के टॉप स्कोरर

हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने सीजन में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 284 रन बनाए हैं। वॉर्नर के बाद जॉनी बेयरस्टो ने अब तक 280 रन बनाए हैं। इनके अलावा मनीष पांडे 206 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

केकेआर के लिए शुभमन गिल ने बनाए सबसे ज्यादा रन

कोलकाता के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 275 रन बनाए हैं। गिल के बाद कप्तान इयोन मॉर्गन ने 214 रन बनाए हैं। इसके बाद नीतीश राणा का नंबर है, जिन्होंने सीजन में अब तक 155 रन बनाए हैं।

राशिद खान ने सीजन में 10 विकेट लिए

हैदराबाद के फिरकी गेंदबाज राशिद खान ने सीजन में 10 विकेट लिए हैं। पर्पल कैप की लिस्ट में राशिद 10वें नंबर पर हैं। लीग में सबसे ज्यादा विकेट कगिसो रबाडा के नाम हैं, जिन्होंने 9 मैच में 19 विकेट लिए हैं।

पैट कमिंस की फॉर्म चिंता का सबब

केकेआर के लिए तेज गेंदबाज पैट कमिंस की बॉलिंग फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है। लीग के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कमिंस (15.5 करोड़) ने बल्लेबाजी में कुछ अच्छी पारियां तो जरूर खेली हैं, लेकिन गेंदबाजी में उन्हें अब तक सिर्फ 2 विकेट ही मिले हैं। सीजन में 8 में से 6 पारियों में तो उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

पिछले मुकाबले में हैदराबाद को हार मिली थी

सीजन के 8वें मैच में हैदराबाद को कोलकाता के हाथों 7 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 142 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर ने 2 ओवर पहले ही मैच जीत लिया था।

कोलकाता और हैदराबाद ने 2-2 बार खिताब जीते

आईपीएल इतिहास में कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है। वहीं हैदराबाद ने भी अब तक दो बार (2016, 2009) में फाइनल खेला और जीत हासिल की।

आईपीएल में हैदराबाद का सक्सेस रेट 52.58%, यह केकेआर से ज्यादा

हैदराबाद ने आईपीएल में 116 मैच खेले हैं। इसमें उसने 61 मैच जीते और 55 हारे हैं। यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 52.58% है। वहीं कोलकाता ने 186 मैच खेले हैं। इसमें उसने 96 जीते और 90 मैच हारे हैं। यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 52.41% है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती