न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH Vs CSK : सप्ताह भर ब्रेक के बाद हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी चेन्नई टीम, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

आज का मैच रोमांचक रहने वाला हैं क्योंकि टीम में फेरबदल के साथ ही दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 9:55:09

SRH Vs CSK : सप्ताह भर ब्रेक के बाद हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी चेन्नई टीम, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

आज शुक्रवार को आईपीएल के 14वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच होना हैं। चेन्नई ने जीत के साथ आगाज किया और उसके बाद लगातार दोनों मैच हारे। वहीँ हैदराबाद को शुरूआती दोनों मैच में हार मिली और तीसरे मैच में जीत। आज का मैच रोमांचक रहने वाला हैं क्योंकि टीम में फेरबदल के साथ ही दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे। चेन्नई और सनराइजर्स को शुरू से ही सबसे संतुलित माना जाता रहा है लेकिन इस बार दोनों टीमों को पहले तीन मैचों में से दो में हार का सामना करना पड़ा। इसका मुख्य कारण उनके मध्यक्रम का संतुलित नहीं होना है। यह देखने को बनेगा कि कौनसी टीम किस पर भारी पड़ती हैं।

रायुडू व ब्रावो देंगे चेन्नई को मजबूती

अंबाती रायुडू और ड्वेन ब्रावो के फिट होने से चेन्नई और मजबूत हुई है। पहले मैच में टीम के जीत के हीरो रहे रायुडू मांसपेशियों के खिंचाव के कारण दो मैचों में नहीं खेल पाए। रायुडू ने पहले मुकाबले में 71 रन की पारी खेली थी। वहीं ब्रावो कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के दौरान चोटिल हो गए थे। वह इस सत्र में पहली बार खेलेंगे। चेन्नई के सीईओ केएस विश्वनाथन ने कहा, ‘रायडू और ब्रावो दोनों चयन के लिए उपलब्ध हैं।’

मुरली हो सकते हैं बाहर

रायडू के फिट होने का मतलब है कि उन्हें खराब फॉर्म में चल रहे मुरली विजय की जगह लिया जा सकता है। ब्रावो के मामले में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। उनको अंतिम एकादश में लेने के लिए धोनी को पूरे बल्लेबाजी क्रम में ही बदलाव करना पड़ेगा।

जाधव की खराब फॉर्म चिंता का सबब

केदार जाधव की खराब फॉर्म निश्चित तौर पर धोनी के लिए चिंता का सबब होगी। उनकी जगह लेने के लिए टीम में कोई उचित विकल्प नजर नहीं आता है। ब्रावो की जगह सैम करन को लिया गया था। उन्होंने अभी तक चेन्नई की तरफ से पहले तीन मैचों में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से प्रभावित किया है। ब्रावो को टीम में रखने के लिए धोनी को शेन वॉटसन या जोश हेजलवुड में से किसी एक को बाहर रखना होगा।

गेंदबाज साबित हो रहे महंगे

चेन्नई की गेंदबाजी भी कमजोर कड़ी साबित हो रही है। अनुभवी रविंद्र जडेजा (2/126, 3 मैच), पीयूष चावला (4/109, 3 मैच) और दीपक चाहर (3/101, 3 मैच) खर्चीले साबित हो रहे हैं। ऑलराउंडर सैम करन (5/88, 3 मैच) ही शानदार प्रदर्शन कर पाए हैं।

वार्नर को खेलनी होगी बड़ी पारी

विलियमसन के आने से सनराइजर्स का मध्यक्रम मजबूत हुआ है। जॉनी बेयरस्टो और वार्नर भी योगदान दे रहे हैं। हालांकि वार्नर अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उनके बल्ले से कोई अर्द्धशतक नहीं निकला है। उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। टीम को सफलता हासिल करने के लिए मध्यक्रम में एक अच्छे ‘बिग हिटर’ की जरूरत है। बेयरस्टो, वार्नर और विलियमसन के असफल होने पर टीम परेशानी में पड़ सकती है।

समद ने जगाई उम्मीद

जम्मू-कश्मीर के 18 वर्षीय अब्दुल समद ने उम्मीदें जगाई हैं। समद ने अपने पदार्पण मैच में ही सात गेंदों में एक छक्के और एक चौके से 12 रन की नाबाद पारी खेल टीम की पहली जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा को अपना खेल बेहतर करने की जरूरत है।

राशिद को मिला नटराजन का साथ

सनराइजर्स को डेथ ओवरों के विशेषज्ञ के रूप में यार्कर किंग टी नटराजन मिला है जो विश्व में टी-20 में नंबर एक गेंदबाज राशिद खान के अच्छे सहयोगी साबित हो सकते हैं। राशिद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती