न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मालदीव की संसद में बोले PM मोदी, पानी अब सिर से ऊपर जा रहा है, आतंकवाद दुनिया के सामने सबसे बड़ा खतरा

उन्होंने कहा सरकार प्रायोजित आतंकवाद मानवता के लिए आज सबसे बड़ा खतरा है और उन्होंने इससे निपटने के लिए वैश्विक नेताओं से एकजुट होने की अपील की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Jun 2019 8:32:56

मालदीव की संसद में बोले PM मोदी, पानी अब सिर से ऊपर जा रहा है, आतंकवाद दुनिया के सामने सबसे बड़ा खतरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने पहले विदेश दौरे पर मालदीव (Maldives) पहुंचे। वहां उन्होंने संसद को को संबोधित करते हुए आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान (Pakistan) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा सरकार प्रायोजित आतंकवाद मानवता के लिए आज सबसे बड़ा खतरा है और उन्होंने इससे निपटने के लिए वैश्विक नेताओं से एकजुट होने की अपील की। मोदी ने कहा, 'पानी अब सिर से ऊपर जा रहा है।' उन्होंने दुनिया के नेताओं से आतंकवाद से मिलकर लड़ने को कहा। मोदी ने कहा, 'आतंकवाद और चरमपंथ से लड़ना दुनिया में नेतृत्व की सबसे बड़ी परीक्षा है।' पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों को धन और हथियार मुहैया कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पीएम मोदी ने परोक्ष रूप से पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा, 'सरकार प्रायोजित आतंकवाद आज दुनिया के सामने सबसे बड़ा खतरा है।' भारत ने पहले देश में आतंकवादी हमलों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था और उससे उसकी सरजमीं से पनप रहे आतंकी संगठनों को समर्थन देना बंद करने को कहा था। मालदीव की संसद ‘मजलिस’ को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, 'आतंकवाद न केवल देश के लिए बल्कि पूरी सभ्यता के लिए खतरा है। उन्होंने कहा, वैश्विक समुदाय ने जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों पर सम्मेलन और बैठकें आयोजित की हैं, अब उसे आतंकवाद के मुद्दे पर भी साथ में आना चाहिए। अब आतंकवाद पर वैश्विक सम्मेलन का समय है'। मोदी ने कहा कि आतंकवाद न केवल किसी देश के लिए, बल्कि समूची सभ्यता के लिए खतरा है।

अच्छा आतंकवादी और बुरा आतंकवादी

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'आतंकवादियों ने पास न तो बैंक हैं, न नोट छापने वाली मशीनें और न ही हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियां। लेकिन फिर भी न तो उनके पास पैसों की कमी होती है और न ही हथियारों की। उन्होंने सवाल किया, 'उन्हें यह सब कहां से मिलता है? उन्हें यह सुविधाएं कौन मुहैया कराता है?' उन्होंने कहा, 'बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग आज भी अच्छा आतंकवादी और बुरा आतंकवादी के बीच अंतर करने की गलती कर रहे हैं।'

मोदी और सोलेह ने समुद्री लूट, आतंकवाद, संगठित अपराध, मादक पदार्थ की तस्करी और मानव तस्करी समेत समान चिंता के मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर रजामंदी जताई। उन्होंने आतंकवाद, उग्रवाद और चरमपंथ से मुकाबले के लिए संयुक्त कार्यसमूह बनाने पर भी सहमति जताई।

मालदीव में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर भारतीय आपके साथ- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मालदीव के संबंध इतिहास से भी पुराने हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि मालदीव में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर भारतीय आपके साथ है।’’ मोदी दोबारा प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर शनिवार को मालदीव पहुंचे थे।

भारत-मालदीव संयुक्त वक्तव्य के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने क्षेत्र में और अन्य कहीं भी आतंकवाद के सभी प्रकारों के खिलाफ उनका सुस्पष्ट रुख प्रकट किया। इसमें कहा गया कि दोनों देशों के सुरक्षा हित जुड़े होने की बात को रेखांकित करते हुए उन्होंने क्षेत्र की स्थिरता के लिए एक दूसरे की चिंता और आकांक्षाओं के प्रति विवेकपूर्ण सोच रखने का आश्वासन दोहराया। उन्होंने एक दूसरे के प्रतिकूल किसी भी गतिविधि के लिए अपने अपने क्षेत्रों का इस्तेमाल नहीं होने देने की बात भी दोहराई। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालदीव के सर्वोच्च सम्मान 'रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन' से भी नवाजा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत