न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बौखलाए पाकिस्तान ने उठाया ऐसा कदम, बढ़ सकता था दोनों देशों के बीच तनाव

पाकिस्तान ने कुछ ऐसी हरकत की थी, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Oct 2019 6:38:55

बौखलाए पाकिस्तान ने उठाया ऐसा कदम, बढ़  सकता था दोनों देशों के बीच तनाव

बालाकोर्ट एयर स्ट्राइक और कश्मीर से आर्टिकल 370 के बाद से पाकिस्तान बौखला गया है जिसके चलते वह बिना सोचे समझे ऐसे कदम उठा रहा है जिसका खामियाजा उसे उठाना पड़ रहा है। इस बीच, पिछले महीने पाकिस्तान ने कुछ ऐसी हरकत की थी, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता था। दरअसल, पाकिस्तान के फाइटर जेट ने काबुल जा रहे एक भारतीय विमान को अपने एयरस्पेस में F-16 लड़ाकू से करीब एक घंटे तक घेरकर रखा। इतना ही नहीं बल्कि बाद में अपने देश के वायुक्षेत्र के बाहर तक एस्‍कॉर्ट भी किया। घटना सितंबर महीने की है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। विमान में 120 यात्री सवार थे और यह घटना 23 सितंबर की है।

यह घटना तब हुई जब पाकिस्तानी एयरस्पेस को भारत के लिए बंद नहीं किया गया था। सूत्रों ने बताया कि भारतीय विमान के पायलट ने F-16 विमान के पायलट को बताया था, 'यह स्पाइसजेट की कमर्शल फ्लाइट है। इसमें सवार यात्री काबुल जा रहे हैं।' DGCA के अधिकारियों के अनुसार, जब बोइंग 737 विमान पाकिस्‍तान के वायुक्षेत्र में घुसा तो उसे दिए गए 'कॉल साइन' को लेकर भ्रम की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई जिसकी वजह से ये नौबत आई। पाकिस्‍तानी वायुसेना के विमानों ने स्‍पाइसजेट के विमान को अपनी ऊंचाई कम करने को कहा। स्‍पाइसजेट के पायलटों ने पाकिस्‍तानी लड़ाकू विमानों से बात की और कमर्शियल विमान के रूप में अपनी पहचान बताई। फिर स्‍पाइसजेट के विमान को यात्रा जारी रखने दी गई और जब तक वो अफगानिस्‍तान के वायुक्षेत्र में प्रवेश नहीं कर गया तब उसे एस्‍कॉर्ट किया गया। स्‍पाइसजेट ने फिल्‍हाल इस मामले पर कोई टिप्‍पणी नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, हर फ्लाइट का एक कोड होता है, जैसे स्पाइसजेट विमान का कोड 'SG' था। इसके कारण पाकिस्तानी ATC को कन्फ्यूजन हो गया है और उसने स्पाइसजेट को 'IA' समझ लिया और इसे इंडियन आर्मी या इंडियन एयरफोर्स समझ लिया।

बता दे, जब पाकिस्तानी लड़ाकू विमान ने भारतीय विमान को घेरा था तो F-16 को विमान में सवार यात्रियों ने भी देखा था। एक यात्री ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि F-16 विमान के पायलट ने हाथ के इशारे से भारतीय विमान के पायलट को विमान को नीचे लाने के लिए कहा।

बता दें कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान काफी बौखलाया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर जब उसकी दाल नहीं गली तो इस तरह की हरकत कर पाकिस्तान दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत