न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के अस्पताल में भर्ती

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को हाई शुगर की समस्या होने की वजह से रविवार को लखनऊ के लोहिया इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 June 2019 01:44:29

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के अस्पताल में भर्ती

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को हाई शुगर की समस्या होने की वजह से रविवार को लखनऊ के लोहिया इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया है। लोहिया अस्पताल के डॉ. भुवन चंद्र तिवारी की देखरेख में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का इलाज चल रहा है। दवा चलने के बाद हालत में सुधार है।

रविवार दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) को दिक्कत महसूस हुई जिसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्हें शाम को तकरीबन साढ़े चार बजे लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लाया गया। जांच में ब्लड शुगर हाई मिला। ऐसे में भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। फिलहाल उन्हें लोहिया इंस्टिट्यूट के सेकेंड फ्लोर पर प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। इससे पहले उन्हें तबीयत खराब होने पर संजय गांधी पीजीआई में भर्ती किया गया था।

इन बिमारियों से है पीड़ित

मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) हाईपर ग्लाईसिमिया (हाईपर टेंशन) और हाईपर डायबीटीज की समस्या से पीड़ित हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी मुलायम सिंह अस्पताल में भर्ती हुए थे। तब उनका हाल जानने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात की फोटो भी वायरल हुई थी।

बहरहाल, बता दें कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे अखिलेश यादव और भाई शिवपाल यादव के बीच रिश्तों को बहाल करने के लिए नए सिरे से प्रयास तेज कर दिए हैं।

अखिलेश और शिवपाल से मुलाकात

मुलायम सिंह यादव ने मतभेदों को मिटाने के लिए पिछले कुछ दिनों में अखिलेश और शिवपाल से अलग अलग मुलाकात की है। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी बातचीत की प्रक्रिया चल रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मुलायम सिंह यादव की दोनों नेताओं के साथ दिल्ली और सैफई में बैठकें हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर