न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिता की टी-शर्ट से लिपटी हुई मिली बेटी, लाशों की इस फोटो से मची खलबली, घटना से दुनिया भर में गुस्‍सा

25 वर्षीय ऑस्‍कर मार्टिनेज रमायरेज अपनी 21 साल की पत्‍नी और बेटी के साथ अल साल्‍वाडोर से भागकर रविवार को जोखिम लेकर मेक्सिको की रियो ग्रेनेड नदी से अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Jun 2019 8:48:54

पिता की टी-शर्ट से लिपटी हुई मिली बेटी, लाशों की इस फोटो से मची खलबली, घटना से दुनिया भर में गुस्‍सा

अल साल्‍वाडोर (El Salvador) के एक नागरिक और उसकी 2 साल की बेटी की हैरान कर देने वाली तस्‍वीर ने दुनिया को हिला दिया है। 25 वर्षीय ऑस्‍कर मार्टिनेज रमायरेज अपनी 21 साल की पत्‍नी और बेटी के साथ रविवार को अल साल्‍वाडोर (El Salvador) से भागकर जोखिम लेकर मेक्सिको (Mexico) की रियो ग्रेनेड नदी से अमेरिका (America) में घुसने की कोशिश कर रहे थे। रमायरेज अपनी नन्‍ही सी बेटी को पीठ पर लादे हुए थे। नदी पार करते वक्‍त बेटी को सुरक्षित रखने के लिए उन्‍होंने उसे अपनी टी-शर्ट के अंदर रखा हुआ था। लेकिन नदी की तेज धाराओं में दोनों बह गए और डूब गए। हालांकि उनकी पत्‍नी खुद को बचा पाने में कामयाब रही और किसी तरह से नदी के किनारे तक पहुंच गई। दोनों लाशें सोमवार को मेक्‍सिको के टमौलीपास राज्‍य के माटामोरस से बरामद हुईं। इस घटना से दुनिया भर में गुस्‍सा है कि किस तरह शरणार्थी अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं।

पिता-पुत्री की लाशें पानी में औंधें मुंह पड़ी हुईं थीं और फोटो सामने आने के बाद से आल साल्‍वाडोर और मेक्‍सिको में काफी रोष है। शरणार्थियों के साथ खराब रवैये को लेकर वहां की सरकार की कड़ी आलोचना हो रही है।

दिल दहला देने वाली पिता-पुत्र की तस्‍वीर को लेकर साल्‍वाडोर के विदेश मंत्री एलेक्‍जेंडर हिल ने कहा, 'हमारा देश फिर से शोक में है। मैं सभी परिवारों और अभिभावकों से प्रार्थना करता हूं कि अपनी जिंदगी को जोखिम में न डालें। जिंदगी कई गुना कीमती है।'

हिल ने यह भी बताया कि सरकार मेक्‍सिको से मृतकों के शव को लौटाने पर बातचीत कर रही है। वहीं, राष्‍ट्रपति अन्द्रेस मैन्युअल लोपेज़ ओब्रादोर ने परिवार को वित्तीय मदद का आश्‍वासन दिया है।

पिछले साल दिसंबर में राष्‍ट्रपति पद संभालने वाले अन्द्रेस मैन्युअल लोपेज़ ओब्रादोर ने शरणार्थियों के अधिकारों की रक्षा करने का प्रण लिया था। लेकिन तब उन्‍हें कड़ी आलोचना का शिकार करना पड़ा जब एएफपी पत्रकार ने रियो ग्रेनेड में दो महिलाओं और एक लड़की को बलपूर्वक हिरासत में लेते हुए राष्‍ट्रीय सुरक्षा बलों की तस्‍वीरें साझा की थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत