न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्र प्रदेश / फिर कोरोना मरीज के शव को JCB से उठाया, अधिकारी बोले- बहुत भारी थी लाश

कोरोना से होने वाली मौत के बाद शवों के अंतिम संस्कार को लेकर सरकार की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई हैं, जिससे इस खतरनाक वायरस का संक्रमण और न फैले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jul 2020 11:22:33

आंध्र प्रदेश / फिर कोरोना मरीज के शव को JCB से उठाया, अधिकारी बोले- बहुत भारी थी लाश

देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 20 हजार के पार हो गया है। 20 हजार मौत का आंकड़ा छूते ही भारत दुनिया का 8वां देश हो गया जहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पहले नंबर पर अमेरिका है। जहां 1.32 लाख मामले हुए हैं। जहां देश में एक तरफ कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है वहीं कुछ राज्यों में कोरोना से मरने वाले लोगों के शवों के साथ बदसलुखी का मामला सामने आ रहा है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में कोविड-19 रोगी के शव को दफनाने के लिए एक बार फिर जेसीबी के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग शव को जेसीबी मशीन से लाते हैं और एक गड्ढे में डाल देते हैं।

कोरोना से होने वाली मौत के बाद शवों के अंतिम संस्कार को लेकर सरकार की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई हैं, जिससे इस खतरनाक वायरस का संक्रमण और न फैले। हालांकि आए दिन अलग-अलग राज्यों से शवों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आता रहता है। आंध्र प्रदेश में लगातार तीसरी बार ऐसी घटना सामने आई है जिसमें कोरोना मरीज के शव को जेसीबी से उठाकर दफनाया गया है।

अधिकारियों ने दिया ये तर्क

हालांकि पिछले मामलों से अलग अधिकारियों ने इस बार तर्क दिया है कि शव का वजन करीब 170 किलोग्राम था, जिससे शव का इलेक्ट्रिक दाह संस्कार नहीं किया जा सकता था। अधिकारियों के मुताबिक, परिवार से इजाजत लेने के बाद ही उन्हें दफनाने की प्रक्रिया की गई।

इससे पहले उदयापुरम इलाके में 72 साल के एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई थी। इसके बाद PPE किट पहने मुनसिपैलिटी के स्टाफ ने उनकी बॉडी को प्लास्टिक में लपेट कर जेसीबी मशीन में डाल दिया। इसे मशीन के आगे की तरफ रखा गया। वो हिस्सा जिससे मिट्टी की खुदाई की जाती है। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचाया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राज्य सरकार की काफी निंदा की गई और इस मामले में दोषी अधिकारियों को निलंबित ​कर दिया गया था।

शव से कोरोना संक्रमण फैलने का कोई खतरा नहीं : ICMR

आपको बता दे, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने खुलासा किया है कि कोरोना से मरने वाले लोगों से संक्रमण के फैलने का खतरा नहीं है। आइसीएमआर के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल मेडिसिन के निदेशक और देश के जाने-माने वायरोलॉजिस्ट डॉ देब प्रसाद चट्टोपाध्याय की मानें तो शव से संक्रमण फैलने की कोई संभावना नहीं है। वह कहते हैं कि मौत के 4 से 6 घंटे में शरीर की कोशिकाएं मृत हो जाती हैं। कोरोना का संक्रमण छींकने व खांसने पर वायरस के ट्रांसमिट होने से होता है। यही वजह है कि शव से संक्रमण फैलने की कोई गुंजाइश नहीं है। वह कहते हैं कि यदि एहतियात के साथ शव को रखा और हैंडल किया जाए तो अंतिम संस्कार धर्मानुसार विधि-विधान से किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर