न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कास्टिंग काउच पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, कहा 'मैं आपको कुछ दूंगा, इसके बदले में आपको कुछ देना होगा'

बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के बाद अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा के बयान से एक नया विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Apr 2018 6:20:07

कास्टिंग काउच पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, कहा 'मैं आपको कुछ दूंगा, इसके बदले में आपको कुछ देना होगा'

बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के बाद अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा के बयान से एक नया विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। भाजपा सांसद सिन्हा ने एंटरटेनमेंट जगत और राजनीति दोनों में यौन शेषण होने की बात कही है।

सिन्हा ने कहा कि बॉलीवुड और राजनीति, दोनों जगह महिलाओं से सेक्शुअल फेवर मांगा जाता है। सरोज खान गलत नहीं है। ये सब तो बहुत लंबे समय से चला आ रहा है। मैं आपको कुछ दूंगा, इसके बदले में आपको कुछ देना होगा। ये तो बहुत पहले से चल रहा है। इसमें नाराज होने की क्या बात है।

सरोज खान का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी और रेखा के करियर में खान का काफी बड़ा योगदान है। वह एक लीजेंड से कम नहीं हैं। वह अपने दिल से बोलती हैं, इसलिए भावुकता में ऐसी बातें भी कह जाती हैं जो कड़वी लगती हैं। अगर उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड में लड़कियों को चरित्र के साथ समझौता करना पड़ता है, तो उन्हें जरूर पता होगा कि इंडस्ट्री में आखिर क्या चलता है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह सरोज खान और रेणुका चौधरी की बात से पूरी तरह सहमत हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण को कास्टिंग काउच कहा जाता है, मगर राजनीति में शोषण को क्या कहा जाना चाहिए उन्हें नहीं पता। उनके मुताबिक इसे कास्टिंग-वोट काउच कहा जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कास्टिंग काउच का शिकार होना या नहीं होना व्यक्ति के खुद के ऊपर है। कोई किसी के साथ जबरदस्ती नहीं करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी

राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप

बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी

सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार

रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल

सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान

रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर

रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल

H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’

चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर

गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर

कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान

रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता