न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर आतंकी हमले का खतरा, कार बम का कर सकते है इस्तेमाल, अलर्ट जारी

खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली है कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे (Jammu-Srinagar National Highway) पर आतंकी हमले की योजना बना रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Oct 2019 10:47:09

जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर आतंकी हमले का खतरा,  कार बम का कर सकते है इस्तेमाल, अलर्ट जारी

खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली है कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे (Jammu-Srinagar National Highway) पर आतंकी हमले की योजना बना रहे हैं। इंटेलीजेंस अलर्ट के मुताबिक, आतंकवादी सुरक्षाबलों पर हमला करने के लिए कार बम का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुलवामा की तर्ज पर विस्फोटकों से लदी कार और आईईडी से सुरक्षा बलों पर हमला किया जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आतंकवादियों का स्थानीय नेटवर्क इस तरह के हमले की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में माहिर है। अलर्ट के बाद सुरक्षाबलों ने हाइवे पर सरकारी वाहनों की आवाजाही पर सघन निगरानी शुरु कर दी है। सुरक्षा बलों के मुताबिक जम्मू और श्रीनगर को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे पर आतंकी हमले का खतरा बना रहता है। साथ ही हमले के बारे में अलग-अलग एजेंसियों से कई तरह की सूचनाएं मिलती रहती हैं। ऐसे में हाइवे की सुरक्षा हमेशा से चुनौती भरा काम रहा है। इससे पहले सोमवार की सुबह पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान में कश्मीर के गांदेरबल से हिजबुल मुजाहिदीन के 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उनसे एके-47 रायफल और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

एक अन्य इनपुट में कहा गया है कि पाकिस्तान की सेना और आईएसआई ने तीन आतंकी संगठनों- लश्करे तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद को जम्मू-कश्मीर समेत पूरे भारत में आतंकी हमले करने के साथ राजनेताओं और पुलिसकर्मियों की हत्या करने की जिम्मेदारी दी गई है। पाकिस्तानी सेना ने जैश-ए-मोहम्मद को जम्मू-कश्मीर नेशनल हाइवे पर हमला करने की जिम्मेदारी दी गई है। लश्करे तैयबा को आंतरिक सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमला करने को कहा गया है। वहीं, हिजबुल मुजाहिदीन को राजनेताओं और पुलिसकर्मियों की हत्या करने की जवाबदारी सौंपी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत