न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा

लोकसभा में भाषण के दौरान हुए हंगामे के बाद राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि उन्हें बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संसद में न कह पाने वाली सभी बातें देश के सामने रखने का ऐलान किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 29 Jul 2026 4:56:04

'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: लोकसभा में 'लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के बीच भारी हंगामा देखने को मिला। सत्ता पक्ष की लगातार आपत्तियों और नारेबाजी के कारण उनका संबोधन बाधित हुआ और वह अपनी पूरी बात सदन में नहीं रख सके। अब राहुल गांधी ने शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने का ऐलान किया है। प्रेस वार्ता से पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि जो बातें उन्हें संसद में कहने का मौका नहीं मिला, वे उन्हें देश के सामने विस्तार से रखेंगे।

X पर पोस्ट कर जताई नाराजगी

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि संसद में उनके भाषण को जानबूझकर बाधित किया गया। उन्होंने लिखा, "आज संसद में मेरे भाषण के दौरान मैंने दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता का मुद्दा उठाया और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति का नाम लिया, लेकिन बीजेपी ने मुझे बोलने नहीं दिया। आज शाम 6 बजे मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और वह सब कहूंगा, जो सदन में कहने नहीं दिया गया।"

अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने एक संदेश भी लिखा, "माइक बंद कर सकते हैं, छात्रों की गूंज नहीं।" राहुल गांधी की इस टिप्पणी को संसद में हुए घटनाक्रम पर उनकी प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।

गृह मंत्री को लेकर लगाए आरोप, सदन में हुआ हंगामा

लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए गृह मंत्री अमित शाह को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उनके बयान पर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने इतने गंभीर आरोप किस आधार पर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके पास कोई प्रमाण नहीं है तो उन्हें सदन से माफी मांगनी चाहिए।

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी हस्तक्षेप करते हुए कहा कि बिना किसी तथ्य, जांच या साक्ष्य के किसी भी व्यक्ति पर आरोप लगाना संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वे केवल विधेयक से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखें।

शिक्षा व्यवस्था पर भी साधा निशाना

राहुल गांधी ने अपने भाषण में देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा प्रणाली पर भाजपा के वैचारिक संगठन का प्रभाव बढ़ गया है और तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान केवल उसका एक प्रतीक थे।

उन्होंने छात्र आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन मुद्दों पर बड़े लोग खुलकर आवाज नहीं उठा पा रहे, वहां छात्रों ने आगे आकर सवाल पूछने का साहस दिखाया है। राहुल गांधी के अनुसार, छात्रों ने डर का माहौल तोड़ते हुए व्यवस्था को चुनौती दी और अपनी आवाज बुलंद की।

गृह मंत्री की गैरमौजूदगी पर भी उठाए सवाल

राहुल गांधी ने सदन में गृह मंत्री अमित शाह की अनुपस्थिति का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि गृह मंत्री सदन में मौजूद नहीं हैं क्योंकि उनमें आने का साहस नहीं है। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग का जिक्र करते हुए गृह मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए।

राहुल गांधी के इन बयानों पर किरेन रिजिजू ने फिर कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने बिना तथ्यों के आरोप लगाकर सदन की गरिमा और विशेषाधिकार का उल्लंघन किया है। रिजिजू ने दोहराया कि राहुल गांधी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

भाषण के दौरान कई बार टोकाटोकी

राहुल गांधी के भाषण की शुरुआत में ही उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए एक शब्द पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई। किरेन रिजिजू ने कहा कि एक छात्रा के संदर्भ में इस्तेमाल किया गया शब्द असंसदीय है और उसे कार्यवाही से हटाया जाना चाहिए। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने भी राहुल गांधी से संसद की गरिमा बनाए रखते हुए अपनी बात रखने की अपील की।

लगातार हो रही टोका-टोकी से नाराज राहुल गांधी कुछ समय के लिए बोलना छोड़कर अपनी सीट पर बैठ गए। इसके बाद किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार नेता प्रतिपक्ष की बात सुनने के लिए तैयार है, लेकिन उन्हें संसदीय मर्यादाओं का पालन करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि केवल भावनात्मक माहौल बनाकर सदन को गुमराह नहीं किया जा सकता। इसके बाद राहुल गांधी ने दोबारा अपना भाषण शुरू किया, हालांकि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पूरे समय तीखी नोकझोंक जारी रही।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत