न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SCO Summit: एक ही समय पर डिनर हॉल में दाखिल हुए पीएम मोदी और इमरान खान लेकिन न नजरें मिली न मिलाया हाथ

भारत की ओर से ये पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश है कि जब तक वो आतंकवाद पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता तब तक किसी भी तरह की कोई बातचीत संभव नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Jun 2019 8:55:48

SCO Summit: एक ही समय पर डिनर हॉल में दाखिल हुए पीएम मोदी और इमरान खान लेकिन न नजरें मिली न मिलाया हाथ

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक (Bishkek) में चल रहे दो दिवसीय शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट में हिस्सा लेने पीएम मोदी के अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) भी पहुंचे है लेकिन वहां पीएम मोदी (PM Narendra Modi) और इमरान खान (Imran Khan) के बीच किसी तरह की कोई मुलाकात नहीं हुई। कल दिन में चली मुलाकातों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) विशेष डिनर में पहुंचे। इस डिनर में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (Imran Khan) भी मौजूद थे। दोनों नेता एक ही टेबल पर बैठे थे, जानकारी मुताबिक, दोनों के बीच सिर्फ चार कुर्सियों का ही फासला था। दोनों नेताओं के एक ही मेज पर होने के बावजूद दोनों के बीच ना तो किसी तरह की बातचीत हुई और ना ही हाथ मिलाया गया। जानकारी के मुताबिक दोनों नेता एक ही समय पर डिनर हॉल में दाखिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने दूसरे नेताओं से बातचीत की लेकिन एक दूसरे के मुखातिब नहीं हुए। डिनर के बाद दोनों सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी साथ थे मगर वहां भी कोई बात नहीं की। दरअसल, भारत की ओर से ये पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश है कि जब तक वो आतंकवाद पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता तब तक किसी भी तरह की कोई बातचीत संभव नहीं है।

इमरान खान ने कही यह बात

बिश्केक पहुंचे इमरान खान (Imran Khan) ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत के साथ उनके देश के संबंध शायद अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने आशा जताई कि उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी कश्मीर सहित सभी मतभेदों को हल करने के लिए अपने ‘प्रचंड जनादेश’ का उपयोग करेंगे।

उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान (Pakistan) किसी भी तरह की मध्यस्थता के लिए तैयार है और अपने सभी पड़ोसियों, खासतौर पर भारत के साथ शांति की उम्मीद करता है। उन्होंने कहा कि तीन छोटे युद्धों ने दोनों देशों को इस कदर नुकसान पहुंचाया कि वे अभी भी गरीबी के भंवर जाल में फंसे हुए हैं।''

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत