न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी के साथ साझा बयान में बोले सऊदी अरब के प्रिंस क्राउन - आतंक के खिलाफ हर कदम पर सहयोग करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने बुधवारको मीडिया को संबोधित किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Feb 2019 3:23:59

PM मोदी के साथ साझा बयान में बोले सऊदी अरब के प्रिंस क्राउन - आतंक के खिलाफ हर कदम पर सहयोग करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने बुधवार को मीडिया को संबोधित किया। भारत और सऊदी अरब के बीच पांच समझौते हुए। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि सऊदी के प्रिंस का स्वागत करके खुश हूं। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने कहा कि सऊदी अरब हमारा मूल्यवान साझीदार है। पीएम मोदी ने कहा, भारत और सऊदी अरब के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध सदियों पुराने हैं। मोदी ने कहा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध पहले से मजबूत हुए हैं। दोनों देशों ने आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। दोनों देश रणनीतिक काउंसिल बनाएंगे। दोनों देशों में ऊर्जा को लेकर नए करार हुए। रक्षा सहयोग पर चर्चा सफल रही।

और यह सदैव सौहार्द्रपूर्ण और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। सऊदी अरब के भारत में निवेश करने का पीएम मोदी ने स्वागत करते हुए कहा कि इससे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिली है। निवेश, ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के नागरिकों के लिए ई-वीजा की भी घोषणा की। पीएम मोदी ने इस दौरान मंच से पाकिस्तान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा आतंक के समर्थक देशों पर दवाब बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत है कि आतंकवाद का समर्थन कर रहे देशों पर दवाब बढ़ाया जाएगा।

crown prince,narendra modi,meeting with crown prince,pm narendra modi receives saudi arabia crown prince

पीएम मोदी ने कहा, पुलवामा में हुआ बर्बर हमला दुनिया पर छाई खतरे की निशानी है। हम इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों पर संभव दबाव बनाने की आवश्यकता है। पीएम ने कहा, आतंकवाद का इंफ्रास्ट्रक्चर नष्ट करना और इसको समर्थन समाप्त करना और आतंकवादियों और उनके समर्थकों को सजा दिलाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, हम इस बात पर भी सहमत हुए हैं कि काउंटर Terrorism, समुद्री सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में और मजबूत द्विपक्षीय सहयोग दोनों देशों के लिए लाभप्रद रहेंगे।

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने कहा कि अतिवाद और आतंकवाद हमारी कॉमन चिंताएं हैं। हम अपने मित्र भारत को बताना चाहते हैं कि हम सभी मोर्चों पर सहयोग करेंगे, इसमें खुफिया जानकारी साझा करना है। हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए हर किसी के साथ काम करेंगे।

पीएम ने कहा, आज हमने द्विपक्षीय संबंधों के सभी विषयों ​​पर व्यापक और सार्थक चर्चा की है। हमने अपने आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का निश्चय किया है। पीएम ने कहा, साथ ही अतिवाद के खिलाफ सहयोग और इसके लिए एक मज़बूत कार्ययोजना की भी जरूरत है, ताकि हिंसा और आतंक की ताकतें हमारे युवाओं को गुमराह न कर सकें। मुझे खुशी है कि सऊदी अरब और भारत इस बारे में साझा विचार रखते हैं।

पीएम ने कहा, पश्चिम एशिया और खाड़ी में शांति और स्थिरता सुनिचित करने में हमारे दोनों देशों के साझा हित हैं। आज हमारी बातचीत में, इस क्षेत्र में हमारे कार्यों में तालमेल लाने और हमारी भागीदारी को तेजी से आगे बढ़ाने पर सहमति हुई है।

संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में मदद मिलेगी

इससे पहले पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, 'भारत सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान का स्वागत करता है। इस यात्रा से भारत और सऊदी अरब के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में मदद मिलेगी। मंगलवार को सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज के आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोटोकाल से अलग हटते हुए स्वयं उनकी आगवानी की थी। सऊदी अरब के शहजादे भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत