न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डिनर टेबल पर मनोज तिवारी के साथ सपना चौधरी, क्या छोड़ा कांग्रेस का दामन?

लोकसभा चुनाव 2019 की सरगर्मी के साथ-साथ हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) भी लगातार मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Mar 2019 12:58:24

डिनर टेबल पर मनोज तिवारी के साथ सपना चौधरी, क्या छोड़ा कांग्रेस का दामन?

लोकसभा चुनाव 2019 की सरगर्मी के साथ-साथ हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) भी लगातार मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की राजनीतिक हलचल की खबरों ने सबको चौंका दिया है। पहले कांग्रेस (Congress) में शामिल होने की खबर आई, फिर बाद में उसका खंडन और अब खबर है कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की बीजेपी (BJP) के संपर्क में हैं। मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने पाला क्यों बदला, क्यों कांग्रेस (Congress) का दामन थामकर कुछ ही घंटे में सपना ने कांग्रेस को टाटा बायबाय कह दिया। क्या इसके पीछे बीजेपी है। ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि खबर है कि कल दिन में कांग्रेस के किनारा करने के बाद रात में सपना चौधरी दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) से मुलाकात की। मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के साथ सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की मुलाकात के बाद ऐसे कायास लगाए जाने लगे हैं कि सपना चौधरी बीजेपी का दामन थाम सकती हैं। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। रविवार की देर रात मनोज तिवारी और सपना चौधरी डिनर पर मिले थे। जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें साफ दिख रहा है कि मनोज तिवारी और सपना चौधरी खाने के टेबल पर बैठे हैं। तस्वीर खुद सपना ने क्लिक की हैं। एक अन्य तस्वीर भी है, जिसमें मनोज लाल और सपना चौधरी पिंक ड्रेस में दिख रही हैं। मनोज तिवारी ने भी मुलाकात की पुष्टि की और ये भी कहा है कि अगर सपना बीजेपी में शामिल तो बता दिया जाएगा।

sapna choudhary,haryanvi singer and dancer sapna choudhary,manoj tiwari,lok sabha election 2019

बता दें कि शनिवार को ऐसी खबर थी कि सपना चौधरी ने आधिकारिक तौर पर कांग्रेस का दामन थामा है और वह लोकसभा चुनाव भी लड़ सकती हैं। मगर रविवार को सपना ने ऐसी खबरों का खंडन कर दिया। सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में शामिल नहीं हुई हूं। प्रियंका गांधी के साथ मेरी जो फोटो साझा की जा रही है वह काफी पुरानी है। मैं किसी पार्टी के लिए कोई चुनाव प्रचार नहीं करने जा रही। इन खबरों के बीच यूपी कांग्रेस के सचिव नरेंद्र राठी (जो शनिवार को जारी हुई तस्वीर में सपना चौधरी को फॉर्म भरवा रहे हैं) ने कहा कि सपना चौधरी और उनकी बहन खुद से कांग्रेस की सदस्यता लेने के लिए उनके पास आई थीं। उन्होंने फॉर्म भरा था। हमारे पास वो दोनों फॉर्म भी मौजूद हैं। मनोज तिवारी के साथ सपना चौधरी की मुलाकात के सियासी मायने काफी हैं। बहरहाल, सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने से जुड़ा सदस्यता फॉर्म भी सोशल साइट्स पर साझा किया जा रहा है। जिसपर सपना चौधरी की फोटो लगी है, फॉर्म भरने की तारीख 23 मार्च 2019 है और इस सदस्यता फॉर्म में सपना चौधरी के हस्ताक्षर भी हैं।

sapna choudhary,haryanvi singer and dancer sapna choudhary,manoj tiwari,lok sabha election 2019

राहुल को सपना चौधरी को अपना बना लेना चाहिए : BJP विधायक

अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बलिया से बीजेपी (BJP) विधायक सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) ने इस बार सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर विवादित बयान दिया है। सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) से सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) की तुलना करते हुए गांधी परिवार को लेकर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जैसे राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को अपनाया था, वैसे ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भी सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) को अपना लेना चाहिए। दोनों ही पेशे से हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि 'राहुल गांधी को अब राजनीति नहीं बल्कि घर की नई पारी शुरू करनी चाहिए। जब सास और बहू दोनों एक ही कल्चर और एक ही पेशे से रहेंगी तो कांग्रेस की जो कमान है, एक रूप-एक स्वरूप की वह एक नक्शे से संचालित होगी।' सुरेंद्र सिंह ने सपना चौधरी को चरित्रहीन बता दिया और कहा कि नर्तकी के आने देश की राजनीति में कोई फर्क नही पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत