न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RSS की फडणवीस को नसीहत, शिवसेना के बगैर महाराष्ट्र में नहीं बनाएं सरकार

महाराष्ट्र की राजनीती में चल रही खींचतान के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वह शिवसेना के बिना सरकार बनाने का दावा नहीं करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Nov 2019 8:38:09

RSS की फडणवीस को नसीहत, शिवसेना के बगैर महाराष्ट्र में नहीं बनाएं सरकार

महाराष्ट्र (Maharashtra) के विधानसभा चुनाव (Assembly election ) के नतीजे आने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना (Shiv sena) के बीच सीएम पद को लेकर लगातार बयानबाजी जारी है। महाराष्ट्र की राजनीती में चल रही खींचतान के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वह शिवसेना के बिना सरकार बनाने का दावा नहीं करेंगे। सीएम फडणवीस और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार रात नागपुर में संघ मुख्यालय में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी।

मुंबई मिरर ने आरएसएस के सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, भागवत ने फडणवीस को स्पष्ट रूप से कहा कि अगर शिवसेना एनसीपी-कांग्रेस से समर्थन हासिल कर रही है, तो उन्हें उन्हें आगे बढ़कर सरकार बनाने देना चाहिए। भागवत ने कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसी अपवित्र राजनीति में किसी भी प्रकार से शामिल न हों। उन्होंने कहा खरीद-फरोख्त की राजनीती लंबे समय तक पार्टी के हित में नहीं है। शिवसेना नेता किशोर तिवारी ने सोमवार को भागवत को पत्र लिखा था और उनसे बीजेपी और शिवसेना के बीच सत्ता के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान में हस्तक्षेप करने को कहा था।

बता दे, दूसरी तरफ शिवसेना को अपने विधायकों के टूटने का डर सता रहा है। शिवसेना ने बिना नाम लिये बीजेपी पर हमला बोलते हुए अपने मुख पत्र सामना में लिखा है कि कुछ लोग नए विधायकों से संपर्क कर 'थैली' की भाषा बोल रहे हैं और ऐसी शिकायतें बढ़ रही है। शिवसेना ने कहा है कि पिछली सत्ता का उपयोग अगली सत्ता के लिए ‘थैलियां’ बांटने में हो रहा है। पर किसानों के हाथ कोई दमड़ी भी रखने को तैयार नहीं है। इसीलिए महाराष्ट्र के किसानों को शिवसेना की सत्ता चाहिए। सामना में लिखा गया है कि महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा धूमिल करके यहां पर कोई राज नहीं कर सकता। इसके लिए शिवसेना वहां तलवार लेकर खड़ी है।

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी का मानना ​​है कि शिवसेना के बिना दावा करने का कोई सवाल ही नहीं है। 2014 में स्थिति अलग थी, हमने अलग से चुनाव लड़ा था। इस बार हमने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के नाम पर वोट मांगे हैं। इसलिए स्थिति अलग है। वरिष्ठ नेता का ये भी कहना है कि आरएसएस की सलाह और हमारी रणनीति में किसी प्रकार का कोई द्वंद्व नहीं है।

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, 'सरकार के गठन के बारे में कई कहानियां मीडिया में चल रही हैं। आरएसएस के मुख्यालय में फडणवीस का दौरा केवल आरएसएस नेतृत्व को स्थिति से अवगत कराने के लिए था।'

वही खबर है कि आज बीजेपी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उनके सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। दरअसल, कल यानि बुधवार को बीजेपी कोर कमिटी की बैठक के बाद राज्य के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा था कि जल्दी ही लोगों को खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बीजेपी ने खुशखबरी सुनाने की बात तो कह दी, लेकिन आंकड़ों का ब्यौरा नहीं दिया। मुनगंटीवार ने कहा था कि चंद्रकांत पाटील के नेतृत्व में बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम देवेंद्र फड़णवीस द्वारा मंजूर संदेश के साथ राज्यपाल से मुलाकात करेगा।

गौरतलब है कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के हाल ही में घोषित चुनाव नतीजों में कोई भी पार्टी अकेले 145 सीटों के बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। इसके चलते सरकार गठन में देर हो रही है। चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत हासिल हुई है। गठबंधन कर चुनाव लड़ी बीजेपी और शिवसेना को 161 सीटें मिली हैं। महाराष्ट्र विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद