Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : इन 5 खिलाड़ियों के दमखम की बदौलत हैदराबाद ने पाई बैंगलोर पर बड़ी फतह

हैदराबाद के गेंदबाज और बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उन्हें टॉप-4 में जगह मिली। हैदराबाद की इस जीत में इन पांच खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 01 Nov 2020 11:17:54

IPL 2020 : इन 5 खिलाड़ियों के दमखम की बदौलत हैदराबाद ने पाई बैंगलोर पर बड़ी फतह

बीते दिन शनिवार को शारजाह में डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) को बड़ी हार का स्वाद चखाया। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन का लक्ष्य दिया जिसे हैदराबाद ने 14.1 ओवर में ही पा लिया। हैदराबाद ने शानदार जीत दर्ज की और अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। हैदराबाद के गेंदबाज और बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उन्हें टॉप-4 में जगह मिली। हैदराबाद की इस जीत में इन पांच खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।

जेसन होल्डर

ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर आरसीबी के दो खिलाड़ियों को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी में भी उन्होंने नाबाद रहते हुए मात्र 10 गेंदों में 26 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।
संदीप शर्मा

टीम के प्रमुख गेंदबाज संदीप शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी की और हैदराबाद को शुरुआती सफलता दिलाई। उन्होंने रनों पर अंकुश लगाते हुए बैंगलोर के दो बड़े बल्लेबाजों को आउट किया। संदीप ने चार ओवर में 20 रन देकर विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल का विकेट चटकाया।

टी नटराजन

यॉर्कर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर हो चुके तेज गेंदबाज नटराजन ने जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में मात्र 11 रन देकर वाशिंगटन सुंदर का विकेट अपने नाम किया। राशिद खान

फिरकी गेंदबाज राशिद ने एक बार फिर गेंद से छाप छोड़ी। राशिद ने चार ओवर में 24 रन देकर जोस फिलिप का विकेट चटकाया। उन्होंने फिलिप को 32 रन पर पवेलियन भेजा।

रिद्धिमान साहा

विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने लगातार दूसरे मैच में भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने टीम की तरफ से सर्वाधिक 39 रन बनाए। साहा ने 32 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका