न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय को सुझाव - तंबाकू पैकेट पर चेतावनी दें कि 'जल्द' हो सकती है मौत

दिल्ली सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सुझाव दिया है कि वह तंबाकू के पैकेट के लिए हाल में संशोधित चेतावनी ' तंबाकू से दर्दनाक मौत हो सकती है में 'जल्द' शब्द जोड़ें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Apr 2018 4:55:33

दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय को सुझाव - तंबाकू पैकेट पर चेतावनी दें कि 'जल्द' हो सकती है मौत

दिल्ली सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सुझाव दिया है कि वह तंबाकू के पैकेट के लिए हाल में संशोधित चेतावनी ' तंबाकू से दर्दनाक मौत हो सकती है में 'जल्द' शब्द जोड़ें। सरकार का कहना है कि उक्त चेतावनी में यह स्पष्ट नहीं होता है कि तंबाकू खाने वाले लोगों का जीवनकाल घट जाता है। एक सितंबर से तंबाकू उत्पादों के हर एक पैकेट के 85 फीसदी हिस्से पर तस्वीर के साथ संशोधित चेतावनी होगी। इस पर तंबाकू की लत को छोड़ने के इच्छुक लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर भी होगा। अब से पैकेटों पर जो चेतावनी होगी वह इस प्रकार है 'तंबाकू से दर्दनाक मौत हो सकती है और तंबाकू से कैंसर होता है।'

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने संशोधित चेतावनी की तारीफ की और कहा कि वह अधिक प्रभावी साबित होंगी। लेकिन राज्य सरकार ने यह दावा भी किया कि 'तंबाकू से दर्दनाक मौत हो सकती है' की चेतावनी स्पष्ट रूप से यह नहीं बताती कि तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों का जीवनकाल घट जाता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजे पत्र में अतिरिक्त निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. एस.के. अरोड़ा ने कहा कि मौत सामान्य रूप से भी हो सकती है, लेकिन धूम्रपान करने पर समय पूर्व मृत्यु की आशंका रहती है।

अधिकारी ने कहा कि धूम्रपान करने वाले की जीवन प्रत्याशा धूम्रपान नहीं करने वालों की तुलना में कम से कम 10 वर्ष घट जाती है। पत्र में सुझाव दिया गया कि चेतावनी में 'जल्द' शब्द जोड़कर इसे इस तरह किया जाना चाहिए कि 'तंबाकू से जल्द दर्दनाक मौत हो सकती है'। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने तीन अप्रैल को एक अधिसूचना जारी की थी जिसमें नई चेतावनी और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2356 के बारे में जानकारी दी गई थी।

मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में कैंसर सर्जन डॉ. पंकज चतुर्वेदी का कहना है कि भारत में हर साल तंबाकू की वजह से करीब 12 लाख लोगों की मौत होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन