न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश आज मना है 70वां गणतंत्र दिवस, दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 10 खास बातें

पूरे देश में आज 70वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले यह आखिरी सबसे बड़ा पब्लिक इवेंट होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Jan 2019 07:56:25

देश आज मना है 70वां गणतंत्र दिवस, दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 10 खास बातें

पूरे देश में आज 70वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले यह आखिरी सबसे बड़ा पब्लिक इवेंट होगा। इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति पर प्रधानमंत्री (PM Modi) द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद गणतंत्र दिवस की परेड की शुरूआत होगी। इस बार आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा हैं। साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने जी20 सम्मेलन के दौरान पिछले साल अर्जेंटिना में न्योता दिया था। गणतंत्र दिवस को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

गणतंत्र दिवस (70th Republic Day) की 10 खास बातें

- गणतंत्र दिवस परेड सुबह 9:50 बजे विजय चौक से शुरू होगी और राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुये किला किला मैदान की ओर जाएगी। इस परेड के मद्देनजर राजपथ से लेकर लाल किले तक के आठ किलोमीटर के परेड मार्ग पर सुख्ता के सख्त बंदोबस्त किए गए हैं। इसके लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला कमांडो, अचूक प्रहार करने वाली चलती-फिरती टीमें, विमानविरोधी तोपें और अचूक निशानेबाज तैनात किए गए हैं।

- पुलिस के अनुसार आसमान को सुरक्षित रखने के लिए विमान विरोधी तोपों की तैनाती समेत व्यापक उपाय किये गये हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य दिल्ली में सामरिक रुप से महत्वपूर्ण स्थानों पर करीब 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। किसी भी प्रकार के हमले की कोशिश को नाकाम करने या हवा में किसी संदिग्ध वस्तु का पता लगाने के लिए ड्रोन रोधी प्रौद्योगिकी भी इस्तेमाल की जा रही है।

- गणतंत्र दिवस समारोह से पहले गिरफ्तार किये गये दो आतंकवादियों के निशाने पर मध्य दिल्ली थी। जैश ए मोहम्मद के दो संदिग्ध सदस्यों अब्दुल लतीफ गनई (29) उर्फ उमैर उर्फ दिलावर और हिलाल अहमद भट (26) की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दोनों संदिग्ध आतंकवादी 70वें गणतंत्र दिवस समारोहों के दौरान शहर में आतंकवादी हमले करने की साजिश रच रहे थे।

indian republic day 2019,republic day,republic day 2019,pm modi,pm narendra modi,republic day theme,republic day celebrations,republic day parade,republic day guests,70th republic day,26th january,republic day,republic day 2019

- पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों ने हमलों के लिए लाजपत नगर बाजार, हज मंजिल, तुर्कमान गेट, पहाड़गंज, इंडिया गेट और पूर्वी दिल्ली में आईजीएल गैस पाइपलाइन को अपना संभावित लक्ष्य बनाया था। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) मधुर वर्मा ने बताया कि शहर में बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। यातायात अधिकारियों समेत करीब 25,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। राजपथ में सीसीटीवी कैमरा और चेहरा पहचानने वाले कैमरे भी लगाए गए हैं।

- पिछले साल अगस्त में औपचारिक रूप से शामिल स्वाट इकाई की 36 महिला कमांडो भी सुरक्षा प्रबंधों का हिस्सा होंगे। एनएसजी प्रशिक्षित कमांडो के साथ पराक्रम वैन सामरिक रुप से महत्वपूर्ण स्थलों पर गश्त कर रहे हैं। ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात किए गए हैं और परेड मार्ग पर लोगों की गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरा नजर रख रहे हैं।

- गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर दिल्ली के विजय चौक और लाल किला मैदान के बीच के कई महत्वपूर्ण मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इन्हीं बदलावों के तहत कई मार्ग सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगे. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देने के साथ ही यात्रियों को यातायात परामर्श के अनुसार ही योजना बनाकर घरों से निकलने की सलाह दी है।

indian republic day 2019,republic day,republic day 2019,pm modi,pm narendra modi,republic day theme,republic day celebrations,republic day parade,republic day guests,70th republic day,26th january,republic day,republic day 2019

- यातायात पुलिस ने बताया कि परेड विजय चौक से सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और राजपथ, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होकर लाल किला पहुंचेगी। यातायात परामर्श के अनुसार 25 जनवरी को शाम छह बजे से लेकर परेड पूरी होने तक राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसमें कहा गया है कि रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर 25 जनवरी रात 11 बजे से परेड समाप्त होने तक आरपार यातायात की अनुमति नहीं होगी। 'सी'-हेक्सागन-इंडिया गेट पर 25 जनवरी को देर रात दो बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात बंद कर रहेगा।

- सुरक्षा बलों ने भीड़भाड़ वाले बाजारों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को संवेदनशील स्थानों के रूप में चिहि्नत किया है। उनकी सुरक्षा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस ने मार्गों में परिवर्तन का प्रबंधन और आगंतुक गणमान्य लोगों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 3000 कर्मियों को तैनात किया है।

- यातायात पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि विजय चौक और लाल किला मैदान के बीच गणतंत्र दिवस परेड के सुचारू संचालन के लिए दिल्ली में यातायात के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और पाबंदियां लगाई गई हैं। गणतंत्र दिवस पर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा सभी स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी लेकिन सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशनों पर मेट्रो में चढ़ने-उतरने की अनुमति नहीं होगी।

- संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) आलोक कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह दस बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों तरफ से वाहनों को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका
RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की होगी बड़ी परीक्षा, बुमराह-बोल्ट जैसे दिग्गजों का करना होगा सामना
RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की होगी बड़ी परीक्षा, बुमराह-बोल्ट जैसे दिग्गजों का करना होगा सामना
IPL 2026 Points Table: कोलकाता बनाम पंजाब मैच बारिश में फंसा, फिर भी बदली अंक तालिका, कुछ टीमों का खाता अभी भी नहीं खुला
IPL 2026 Points Table: कोलकाता बनाम पंजाब मैच बारिश में फंसा, फिर भी बदली अंक तालिका, कुछ टीमों का खाता अभी भी नहीं खुला
बारिश ने रोक दिया पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच, दोनों टीमों में बंटे 1-1 अंक
बारिश ने रोक दिया पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच, दोनों टीमों में बंटे 1-1 अंक
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे