न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SIM वाला लैपटॉप लाएगी रिलायंस जियो, क्वालकॉम से बातचीत जारी

मोबाइल इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद रिलायंस जियो अब कंप्यूटर वर्ल्ड में भी क्रांति लाने की तैयारी कर रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Apr 2018 4:35:23

SIM वाला लैपटॉप लाएगी रिलायंस जियो, क्वालकॉम से बातचीत जारी

मोबाइल इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद रिलायंस जियो अब कंप्यूटर वर्ल्ड में भी क्रांति लाने की तैयारी कर रही है। रिलायंस जियो ऐसा लैपटॉप लाने की तैयारी कर रही है जिसमें मोबाइल की तरह सिम कार्ड भी लगाया जा सकेगा। मतलब उसमें इंटरनेट चलाने के लिए अलग से डेटा कार्ड या किसी वाई फाई कनेक्शन की जरुरत नहीं पडे़गी। ऐसा कंपनी औसत रेवेन्यू प्रति यूजर बढ़ाने के लिए करेगी। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी जियो विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले लैपटॉप्स लाने के लिए क्वालकॉम से बातचीत कर रही है। इस लैपटॉप में बिल्ट-इन सेल्युलर कनेक्शन भी दिया जाएगा। क्वालकॉम जियो और रिलायंस रिटेल के साथ पहले से ही 4G फीचर फोन के लिए काम कर रहा है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्वालकॉम के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के सीनियर डायरेक्टर Miguel ने बताया की ''हमने जियो से बात की है। कंपनी डिवाइस लेगी और उसकी कंटेंट और डाटा के साथ बंडलिंग करेगी।''

इसके अलावा, चिपनिर्माता Internet of Things (IoT) ब्रैंड स्मार्ट्रोन के साथ सेल्युलर कनेक्टिविटी वाले स्नैपड्रैगन 835 वाले लैपटॉप लाने पर भी बात कर रही है। स्मार्ट्रोन ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। मिगुएल नून्स ने कहा कि सेल्यूलर कनेक्टिविटी वाले लैपटॉप एवरेज रिवेन्यू प्रति यूजर के लिए स्मार्टफोन के बाद दूसरी बड़ी डिवाइस होंगे। इसके अलावा, नून्स ने कहा कि अब 14 ऑपरेटरों ने इस नई श्रेणी में अपनी रुचि दिखाई है इनमें यूएस वेरिजोन, एटी एंड टी, स्प्रिंट, और जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख कैरियर शामिल हैं।

इकनॉमिक टाइम्स ने जियो के साथ इस बारे में पुष्टि के लिए संपर्क किया, लेकिन जियो की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बता दें कि जियो पहले ही देशभर में अपनी सिस्टर कंपनी रिलायंस रिटेल के जरिए वाईफाई डॉन्गल्स, लाइफ स्मार्टफोन्स और 4जी फीचर फोन बेचती है। पिछले साल क्वॉलकॉम और माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपनी पार्टनरशिप की जानकारी दी थी। वहीं क्वॉलकॉम ने स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर वाले लैपटॉप HP Envy x2, Lenovo Miix 630 और Asus NovaGo की घोषणा की थी। काउंटरपॉइंट के डेटा के मुताबिक, भारत में करीब पचास लाख लैपटॉप हर साल बेचे जाते हैं। इनमें से अधिकतर को होम या पब्लिक वाई-फाई के जरिए कनेक्ट किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत