न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक बदलाव आने से शिक्षा के प्रति आमजन का रूझान बढ़ा है - राजेन्द्र राठौड़

पत्रिका रत्नावली का विमोचन एवं विद्यालय के स्वर्ण जयंति समारोह के दौरान राज मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक बदलाव आने से आमजन का शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Mar 2018 12:52:24

शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक बदलाव आने से शिक्षा के प्रति आमजन का रूझान बढ़ा है - राजेन्द्र राठौड़

चुरू । ग्रामीण विकास मंत्री रविवार को चुरू जिला मुख्यालय के निकटवर्ती रतननगर कस्बे में गांधी बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा पत्रिका "रत्नावली" का विमोचन एवं विद्यालय के स्वर्ण जयंति समारोह के दौरान राज मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक बदलाव आने से आमजन का शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि चूरू जिला शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक ऊँचाईयाँ हासिल कर सके, इसके लिए अभिभावकों को जागरुक होकर जीवन में शिक्षा के महत्व को अंगीकार करने की महत्ती आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालय के संस्थापक मुरारीलाल महर्षि के सकारात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महर्षि द्वारा 50 वर्ष पूर्व शिक्षा मंदिर के रूप में जो पौधारोपण किया था आज वह वट वृक्ष का रूप लेकर रतननगर क्षेत्र के लोगों को शिक्षा का उजियारा प्रदान कर रहा है।

पंचायती राज मंत्री ने शिक्षण संस्था के ट्रस्टियों को आश्वस्त किया कि वे संस्था के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने संस्था के भव्य स्वरूप की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सीनियर सैकण्डरी स्कूल संचालित की जा रही है।

rajasthan news,rajendra rathore,churu news,hindi news

समारोह में विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को आधारभूत सुविधा मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध है। संस्था के संस्थापक मुरारीलाल महर्षि एवं संस्था सचिव नारायण सैनी ने विद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। शिक्षाविद् वासुदेव शर्मा ने विद्यालय निर्माण से लेकर आधुनिक शिक्षण संस्थान बनने के प्रयासों की जानकारी देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओ’’ का संदेश दिया।

पत्रिका का विमोचन - समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री ने विद्यालय की पत्रिका ‘‘रत्नावली’’ का विमोचन किया।

इस अवसर पर संस्थान के राजेन्द्र कुमार हीरावत, चैनरूप हीरावत, विमल कुमार हीरावत, प्रदीप हीरावत, आलोक हीरावत, बजरंग सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत