न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : ग्रामीणों ने उखाड़ीं रेल की पटरियां, रेलवे लाइन के नीचे से अंडरपास बनाने की मांग

राजस्थान में उदयपुर जिले के मावली उपखंड के खेताखेड़ा गांव में आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को रेलवे की पटरियां उखाड़ दीं। उनकी मांग रेलवे लाइन के नीचे से अंडरपास बनाने की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 8:16:27

उदयपुर : ग्रामीणों ने उखाड़ीं रेल की पटरियां, रेलवे लाइन के नीचे से अंडरपास बनाने की मांग

राजस्थान में उदयपुर जिले के मावली उपखंड के खेताखेड़ा गांव में आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को रेलवे की पटरियां उखाड़ दीं। उनकी मांग रेलवे लाइन के नीचे से अंडरपास बनाने की है। उदयपुर जिले में प्रदर्शन के दौरान रेल की पटरियां उखाड़ने का यह पहला मामला है। बताया गया कि कानोड़ कस्बे के समीप खेताखेड़ा के ग्रामीण शनिवार को मावली-बड़ी सादड़ी रेलवे लाइन पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे।

आक्रोशित ग्रामीणों ने रेल की पटरियां उखाड़ दीं। रेलवे लाइन के मीटर गेज से ब्रॉड गेज का काम जारी होने से इस रूट पर रेलवे का संचालन स्थगित होने से रेल सेवा प्रभावित नहीं हुई लेकिन पहली बार गुर्जर आंदोलन की तर्ज पर ग्रामीणों के रेलवे लाइन पर प्रदर्शन कर पटरियां उखाड़े जाने से रेलवे तथा जिला प्रशासन को सकते में ला दिया। बताया गया कि ग्रामीण ब्रॉड गेज लाइन बिछाए जाने से पहले से ही रेलवे से अंडर पास निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन रेलवे ने उनकी मांग पूरी नहीं की। जब तक रेलवे लाइन नहीं बिछाई गई, ग्रामीण उपर से ही आसानी से वाहनों सहित गुजर रहे थे लेकिन पिछले दिनों रेलवे ने पटरियां बिछाने का काम शुरू कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों को वाहनों सहित गांव में आने तथा बाहर जाने में तकलीफ होने लगी। इससे ग्रामीण आक्रोशित थे। शनिवार सुबह सभी ग्रामीण एकत्रित हुए और प्रदर्शन करने लगे।

ग्रामीणों के रेल की पटारियां उखाड़कर जमकर प्रदर्शन किए जाने की सूचना पुलिस व प्रशासन को मिली तो सभी घटनास्थल पर पहुंचे। इसी दौरान वल्लभनगर के पूर्व विधायक एवं जनता सेना प्रमुख रणधीरसिंह भींडर भी वहां पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश की तथा रेलवे के अधिशासी अभियंता सुनील दत्त से बात की। इस बीच, तहसीलदार रामनिवास मीणा ने भी रेलवे अधिकारियों से बात की। इधर, समझाइश तथा रेलवे अधिकारियों के अंडरपास बनाने की सहमति जताने के बाद ग्रामीण बड़ी मुश्किल में माने हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत