न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH vs RR : देखने को मिलेगा आर या पार का मुकाबला, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

आज आईपीएल के 13वें सीजन का 40वां मैच दुबई में शाम 7:30 बजे से राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीम के लिए यह मैच आर या पार की लड़ाई हैं जो टूर्नामेंट में बने रहने की उम्मीद साबित होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Oct 2020 11:32:29

SRH vs RR : देखने को मिलेगा आर या पार का मुकाबला, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

आज आईपीएल के 13वें सीजन का 40वां मैच दुबई में शाम 7:30 बजे से राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीम के लिए यह मैच आर या पार की लड़ाई हैं जो टूर्नामेंट में बने रहने की उम्मीद साबित होगा। सनराइजर्स आठ टीमों की अंक तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है और टीम के नौ मैचों में सिर्फ छह अंक हैं। वहीँ राजस्थान रॉयल्स 8 अंकों के साथ इससे एक पायदान ऊपर हैं। राजस्थान ने लीग में अब तक 10 और हैदराबाद ने 9 मैच खेले हैं।

पिछले मैच में राजस्थान ने हैदराबाद को हराया था

पिछले मैच में राजस्थान ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया था। राहुल तेवतिया और रियान पराग ने अपने दम पर मैच हैदराबाद से छीन लिया था। राजस्थान ने पहले 9 बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 158 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने एक बॉल रहते 5 विकेट पर मैच जीत लिया था।

सनराइजर्स की नजरें प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रखने पर

सनराइजर्स की टीम को प्लेऑफ की उम्मीद जीवंत रखने के लिए अपने बाकी बचे पांचों मैच जीतने होंगे जबकि रॉयल्स की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी और टीम उम्मीद कर रही होगी कि सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच की तरह इस मैच में भी उसके विदेशी खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन करेंगे।

दोनों ही टीमों की राह आसान नहीं

आईपीएल अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और ऐसे में दोनों ही टीमों की राह आसान नहीं होगी और दोनों ही टीमों को पता है कि वे ढिलाई बरतने की स्थिति में नहीं हैं। रॉयल्स ने दो बड़ी हार के बाद वापसी की है और सनराइजर्स के खिलाफ जीत की दावेदार होगी जिसे अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार झेलनी पड़ी।

रॉयल्स को साझेदारियों की जरूरत

जोफ्रा आर्चर रॉयल्स के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर रहे हैं जबकि श्रेयस गोपाल और राहुल तेवतिया की स्पिन जोड़ी ने सुपरकिंग्स के खिलाफ बीच के ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया और कप्तान स्टीव स्मिथ को गुरुवार को अपने गेंदबाजों से एक और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। सुपरकिंग्स के खिलाफ जोस बटलर ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया जिससे स्मिथ बिना किसी दबाव के खेल सके लेकिन रॉयल्स को साझेदारियों की जरूरत होगी।

बेन स्टोक्स अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए

ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जबकि रोबिन उथप्पा टीम की सबसे कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं। ऐसे में स्मिथ पंजाब के मनन वोहरा को मौका देने पर विचार कर सकते हैं। संजू सैमसन की फॉर्म भी टीम के लिए चिंता का विषय है जिन्होंने लगातार दो अर्धशतक के साथ टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी।

वार्नर को रणनीति में बदलाव करना होगा

दूसरी तरफ यह देखना होगा कि सनराइजर्स की टीम रविवार को नाइटराइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार से उबर पाई है या नहीं। डेविड वार्नर की टीम इस हार से निश्चित तौर पर दुखी होगी लेकिन टीम को इससे जल्द से जल्द उबरना होगा और प्रतियोगिता में बने रहने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा।

बटलर-स्मिथ राजस्थान के टॉप स्कोरर

राजस्थान के जोस बटलर और कप्तान स्टीव स्मिथ ने राजस्थान के लिए सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। बटलर ने 9 मैच में 262 रन और स्मिथ ने 10 मैच में 246 रन बनाए हैं। इसके अलावा संजू सैमसन ने 10 मैच में 236 रन बनाए हैं।

आर्चर-तेवतिया के नाम सबसे ज्यादा विकेट

राजस्थान के लिए सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जोफ्रा आर्चर पहले और राहुल तेवतिया दूसरे नंबर पर हैं। आर्चर ने 10 मैच में 13 विकेट जबकि तेवतिया ने इतने ही मैचों में 7 विकेट लिए हैं। सीजन में आर्चर ने सबसे ज्यादा 120 डॉट बॉल डालीं हैं।

वॉर्नर-बेयरस्टो हैदराबाद के टॉप स्कोरर

हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने अपनी टीम के लिए सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वॉर्नर ने 9 मैच में 331 और बेयरस्टो ने 9 मैच में 316 रन बनाए हैं। इसके बाद मनीष पांडे का नंबर आता है, जिन्होंने अब तक 9 मैच में 212 रन बनाए हैं।

राशिद-नटराजन ने गेंदबाजी में संभाला मोर्चा

राशिद खान और टी नटराजन ने हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में मोर्चा संभाला हुआ है। राशिद ने 10 मैच में 13 विकेट जबकि नटराजन ने 9 मैच में 11 विकेट अपने नाम किए हैं। सीजन में डॉट बॉल डालने के मामले में राशिद (94) छठवें स्थान पर हैं।

हैदराबाद-राजस्थान के महंगे खिलाड़ी

हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं, राजस्थान में कप्तान स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स 12.50 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

हैदराबाद ने 2 और राजस्थान ने एक बार खिताब जीता

हैदराबाद ने 3 बार (2009, 2016 और 2018) फाइनल में जगह बनाई और 2 बार (2009 और 2016) खिताब अपने नाम किया। वहीं, राजस्थान ने आईपीएल (2008) का पहला सीजन अपने नाम किया था।

आईपीएल में हैदराबाद का सक्सेस रेट राजस्थान से ज्यादा

लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का सक्सेस रेट 52.56% है। हैदराबाद ने अब तक कुल 117 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 61 मैच जीते और 56 हारे हैं। वहीं, राजस्थान का सक्सेस रेट 50.64% है। राजस्थान ने अब तक कुल 157 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 79 जीते और 76 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?