न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर एयरपोर्ट / 14 तस्करों में से एक तस्कर निकला कोरोना संक्रमित, सभी कर्मचारियों को किया क्वारैंटाइन

जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार देर रात सोने की तस्करी करते हुए पकड़े गए 14 तस्करों में से एक तस्कर मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव निकला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jul 2020 11:55:35

जयपुर एयरपोर्ट / 14 तस्करों में से एक तस्कर निकला कोरोना संक्रमित, सभी कर्मचारियों को किया क्वारैंटाइन

जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार देर रात सोने की तस्करी करते हुए पकड़े गए 14 तस्करों में से एक तस्कर मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव निकला। कस्टम कमिश्नर सुभाष अग्रवाल ने बताया कि एक तस्कर के पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए करीब 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को क्वारैंटाइन किया गया। वहीं एयरपोर्ट पर अन्य स्टाफ को नियुक्त कर दिया गया है।

गौरतलब है कि 3 जुलाई की देर रात जयपुर एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। तस्कर करीब 31.99 किलो सोना दो चार्टर विमानों के जरिए यूएई और सऊदी अरब से लाए थे। इसकी कीमत करीब 15.67 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये सभी लोग इमरजेंसी लाइट की बैटरी में सोना भरकर लाए थे। सोना बिस्किट के रूप में था। इसके बाद सभी को 6 जुलाई को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

आज 71 नए मरीज मिले

बता दे, जयपुर में 71 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, आज दो लोगों की मौत भी हुई है इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या 3 हजार 646 हो गई है वहीं मौत का आंकड़ा 166 हो गया है. जयपुर में 2947 लोगाें को रिकवर होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब 531 एक्टिव केस है। इनका उपचार चल रहा है। मंगलवार को सेक्टर 1 व सेक्टर 7 मालवीय नगर, इंदिरा नगर 2 झालाना डूंगरी, अशोक विहार नंदपुरी मालवीय नगर, हरी मार्ग मालवीय नगर, एयरपोर्ट कॉलोनी सांगानेर, महादेव नगर जगतपुरा, खटीकों का मोहल्ला चाकसू,स्वर्ण पथ मानसरोवर, फाउंटेन स्कवायर जवाहर नगर, हनुमान नगर विस्तार जनक मार्ग वैशाली नगर, गणेश नगर नाड़ी का फाटक, चंद्रपथ सिविल लाइंस, साइवाड़ आमेर, गौतम नगर, गांधी नगर, बदरवास अजमेर रोड, गुर्जर घाटी आमेर रोड, जयलाल मुंशी का रास्ता, एसएमएस अस्पताल की एक रेंजीडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाई गई।

इसी तरह, जनता कॉलोनी, गोकुल नगर झोटवाड़ा, जगदंबा कॉलोनी, हीरापुरा, हनुमान नगर व चित्रकूट योजना व वाल्मिकी मार्ग वैशाली नगर, विद्याधर नगर, मानसिंहपुरा टोंक रोड, लायंस लेन पांच्यावाला सिरसी रोड, गोविंद मार्ग राजापार्क, गिरनार कॉलोनी विस्तार झोटवाड़ा, शिवविहार मीणावाला सिरसी रोड, जमनालाल बजाज मार्ग सीस्कीम, विराट नगर, ईएसआईसी क्वार्टर सोढाला, राणीसती नगर निर्माण नगर व अन्य जगहों पर 71 नए कोरोना संक्रमित केस आए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत