न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan Assembly Election 2018 : ताबड़तोड़ रैलियों के बाद अब जनता की बारी, सुबह 9 बजे तक 6.11 % मतदान, कुछ खास बातें

विधानसभा चुनाव 2019 में राजस्थान की 199 और तेलंगाना की 119 सीटों के लिए आज (शुक्रवार) वोटिंग है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Dec 2018 9:20:10

Rajasthan Assembly Election 2018 : ताबड़तोड़ रैलियों के बाद अब जनता की बारी, सुबह 9 बजे तक 6.11 % मतदान, कुछ खास बातें

विधानसभा चुनाव 2019 में राजस्थान की 199 और तेलंगाना की 119 सीटों के लिए आज (शुक्रवार) वोटिंग है। राजस्थान में इस बार 2,274 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। इस मतदान के लिए निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य में 20 लाख से अधिक मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। राजस्‍थान की 199 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 6.11 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के मतदान केंद्र संख्‍या 31ए पर पहुंचकर वोट डाला। इसके बाद उन्‍होंने कहा कि राजस्‍थान के लोगों ने हमारे काम को देखा है। राजस्थान विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी अहम है, क्योंकि यहां बीजेपी के लिए सत्ता बचाने की चुनौती है। वहीं कांग्रेस के लिए 2019 लोकसभा चुनाव से पहले जीत हासिल कर पटरी पर लौटने का मौका है।

- तेलंगाना में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जबकि राजस्थान में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। सभी विधानसभा क्षेत्रों में वीवीपैट का प्रयोग किया जाएगा। मतदाताओं के पास नोटा का भी विकल्प मौजूद होगा।

- दोनों राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव नतीजे छत्तीसगढ़, मिजोरम और मध्यप्रदेश के साथ 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

- मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि हमने प्रदेश के विकास के लिए काम किया। कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं का अपमान किया है। राजस्‍थान महिलाओं का अपमान बर्दाश्‍त नहीं करेगा।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजस्‍थान के लोगों से वोट डालने की अपील की है। उन्‍होंने कहा है कि पूरे उत्‍साह से लोकतंत्र के महापर्व में हिस्‍सा लें लोग।

- जयपुर के सिविल लाइंस के बूथ नंबर 249 और 142 पर ईवीएम खराब होने की खबर है। सांगानेर, बस्‍सी, किशनपोल, मालवीय नगर, झोटवाड़ा और विद्याधर नगर में भी ईवीएम में खराबी दर्ज की गई है। बागरू में भी दो जगह ईवीएम में खराबी सामने आई है।

- मतदान से पहले राजस्‍थान के गृह मंत्री गुलाब चांद कटारिया ने उदयपुर के शिव मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। कटारिया ने इसके बाद कहा कि राजस्‍थान में सरकार बदलने के जमाने चले गए।

- शुक्रवार को हो रहे मतदान के लिए दो लाख से ज्यादा ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। ईवीएम के साथ-साथ पूरे राज्य में वीवीपैट मशीनों का उपयोग पहली बार हो रहा है।

- मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार के अनुसार राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। मतदान निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से करवाने का जिम्मा 1,44,941 जवानों पर होगा जिनमें केंद्रीय सुरक्षा बलों की 640 कंपनियां शामिल हैं। राज्य में कुल 387 नाके और चेक पोस्ट लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 4,74,37,761 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 2,47,22,365 पुरुष तथा 2,27,15,396 महिला मतदाता है। इनमें से पहली बार मतदान कर रहे युवा मतदाताओं की संख्या 20,20,156 हैं। राज्य के 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 2,274 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इंडियन नेशनल कांग्रेस से 194, भारतीय जनता पार्टी से 199 उम्मीदवार, बहुजन समाज पार्टी से 189, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से 01, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से 16 एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से 28 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि 817 गैर मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशी एवं 830 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

- राजस्थान में विधानसभा की कुल सीटों की संख्या 200 है लेकिन एक सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है। कुमार ने बताया कि अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का 29 नवम्बर को निधन हो गया है। वहां का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। राज्य के चार लाख से ज्यादा दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा की गई है। उनको मतदान के लिए घर से लाने की व्यवस्था की गई है। 259 मतदान केंद्रों का जिम्मा महिलाओं के हवाले होगा जहां मतदान दलकर्मी, सुरक्षाकर्मी इत्यादि सभी महिलाएं होंगी। इस बीच विभाग को सी-विजिल एप से अब तक 3,784 से अधिक शिकायतें मिलीं जिनमें से 3,098 शिकायतें सही पाई गई है।

- 2,274 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें बीजेपी, कांग्रेस के साथ ही बसपा, माकपा, समाजवादी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी प्रमुख रूप से शामिल हैंख्‍। इसके साथ ही स्थानीय दलों में चुनाव से ठीक पहले बनी भारत वाहिनी पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और जमींदारा पार्टी जैसे कई दल चुनाव मैदान में हैं। हालांकि अधिकांश सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी में आमने-सामने का मुकाबला है। लेकिन कई सीटों पर त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय मुकाबला भी बन रहा है। तकरीबन 72 सीटों पर दूसरे प्रत्याशियों ने चुनावी मुकाबले में रोचक स्थिति बनाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत