Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी-बिहार व पश्चिम बंगाल जाने वाले ट्रेन यात्रियों के लिए अच्छी खबर, भारतीय रेलवे ने किया कई विशेष ट्रेनों की घोषणा

आने वाले त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा कई विशेष ट्रेनों की घोषणा की गई है. इस कड़ी में नई दिल्ली से पटना के रास्ते हावड़ा के बीच राजधानी ट्रेनें घोषित की गई हैं। घोषित विशेष राजधानी ट्रेन की बुकिंग भी शुरू हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Oct 2020 7:25:26

यूपी-बिहार व पश्चिम बंगाल जाने वाले ट्रेन यात्रियों के लिए अच्छी खबर, भारतीय रेलवे ने किया कई विशेष ट्रेनों की घोषणा

आने वाले त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा कई विशेष ट्रेनों की घोषणा की गई है. इस कड़ी में नई दिल्ली से पटना के रास्ते हावड़ा के बीच राजधानी ट्रेनें घोषित की गई हैं। घोषित विशेष राजधानी ट्रेन की बुकिंग भी शुरू हो गई है।

हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी विशेष (02305/02306)

भारतीय रेलवे दी गई जानकारी के अनुसार साप्ताहिक विशेष राजधानी एक्सप्रेस पटना होकर चलेगी। 20 दिसंबर से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को हावड़ा से दोपहर 02:05 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 10:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी दिशा में 25 दिसंबर से प्रत्येक शुक्रवार नई दिल्ली से शाम 04:55 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 12:25 बजे हावड़ा पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव बर्धमान, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, पटना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशनों पर होगा।
हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी विशेष (02301/02302)

धनबाद के रास्ते चलने वाली ये साप्ताहिक विशेष राजधानी एक्सप्रेस हावड़ा से 20 व 27 दिसंबर, 03, 10, 17, 24 व 31 जनवरी और 07 फरवरी को रद रहेगी। वहीं, नई दिल्ली से यह ट्रेन 25 दिसंबर, 01, 08, 15, 22 व 29 जनवरी और 05 व 12 फरवरी को रद रहेगी।

इसके अलावा बरेली से भुज के बीच दो विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। आरक्षित कोच के साथ ही सामान्य कोच के लिए भी पहले से टिकट लेनी होगी। पहले से कंर्फम टिकट लिए बगैर किसी भी यात्री को इसमें सफर करने की अनुमति नहीं मिलेगी।

बरेली-भुज एक्सप्रेस विशेष (04321/04322)


यह विशेष ट्रेन 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक तक बरेली से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 06:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09:30 बजे भुज पहुंंचेगी। वापसी दिशा में 28 अक्टूबर से 02 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भुज से शाम 05:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 08:35 बजे बरेली पहुंचेगी।

वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी कोच वाली यह विशेष ट्रेन मार्ग में मिलक, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, हापुड पिलखुआ, ग़ाज़ियाबाद, पुरानी दिल्‍ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली छावनी, पालम, गुरुग्राम, गढ़ी हरसरू, पटौदी रोड, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, मालखेड़ा, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, गेटोर जगतपुरा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, नारैना, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड, फालना, आबुरोड, पालनपुर, दीशा, भिलड़ी, दियोदार, राधानपुर, शांतलपुर, समाखियाली, भचाउ, गांधीधाम, अदीपुर और अंजर स्टेशनों पर ठहरेगी। बरेली-भुज एक्सप्रेस विशेष (04311/04312)

यह विशेष ट्रेन 27 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक बरेली से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सुबह 06:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:05 बजे भुज पहुंचेगी। वापसी दिशा में 26 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को भुज से दोपहर 02:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 08.35 बजे बरेली पहुंचेगी।

वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी कोच वाली यह विशेष ट्रेन मीलक, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, हापुड पिलखुआ, ग़ाज़ियाबाद, पुरानी दिल्‍ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली छावनी, पालम, गुरुग्राम, गढ़ी हरसरू, पटौदी रोड, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, मालखेड़ा, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, नारैना, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, सोजत रोड, मारवाड़़, फालना, आबुरोड, पालनपुर, महेशाणा, अंबली रोड, वीरमगांव, धरंगधरा, हालवाड, समाखियाली, भचाउ, गांधीधाम, अदीपुर और अंजर स्टेशनों पर ठहरेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका