न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राफेल डील पर हंगामा : ऑडियो टेप पर पर्रिकर का बयान - तथ्यों को तोड़-मरोड़ रही है कांग्रेस

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को कांग्रेस द्वारा जारी ऑडियो क्लिप तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने का प्रयास बताया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jan 2019 4:55:53

राफेल डील पर हंगामा : ऑडियो टेप पर पर्रिकर का बयान - तथ्यों को तोड़-मरोड़ रही है कांग्रेस

राफेल डील (Rafale Deal) को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को एक दावा किया है। कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राफेल डील को लेकर एक ऑडियो क्लिप रीलीज़ किया है। इस कथित ऑडियो में गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत प्रताप सिंह राणे ये दावा कर रहे हैं कि राफेल डील से जुड़ी जानकारियां मनोहर पर्रिकर के पास हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) ने कैबिनेट बैठक में कहा कि राफेल डील के कागजात उनके बेडरूम में हैं, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

इसके जवाब में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को कांग्रेस द्वारा जारी ऑडियो क्लिप तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा विपक्षी दल के झूठ का पर्दाफाश किए जाने के बाद वे तथ्यों को तोड़ने- मरोड़ने के लिए व्याकुल हैं। पर्रिकर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'कांग्रेस की तरफ से जारी ऑडियो क्लिप हाल में सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल सौदे में भंडाफोड़ किए गए झूठ के बाद तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने का प्रयास है। कैबिनेट या किसी भी बैठक में कभी भी इस तरह की चर्चा नहीं हुई।' भारत और फ्रांस के बीच राफेल सौदे पर हस्ताक्षर किए जाने के दौरान पर्रिकर भारत के रक्षा मंत्री थे। राणे अपने खिलाफ लगे आरोपों से पहले ही इनकार कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने कभी बातचीत नहीं की । उन्होंने कांग्रेस पर फर्जी क्लिप प्रसारित करने के आरोप भी लगाए।

rafale deal,goa cm manohar parrikar,audio clip,congress president rahul gandhi,pm narendra modi,rafale audio tape,demand rafale probe

राहुल पर अरुण जेटली का पलटवार

लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राफेल डील को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने सदन में बहस करते हुए पीएम मोदी से पूछा कि किसने और क्यों भारतीय वायुसेना की जरूरतों की लिस्ट बदली। 126 विमानों की संख्या घटाकर 36 कर दी गई। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि अनिल अंबानी की कंपनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर कॉन्ट्रेक्ट दिया गया। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा, डील में बदलाव का पता नहीं था। जल्दी के चक्कर में 36 विमानों का सौदा क्यों किया गया। किसने सौदा में बदलाव किया। एआईएडीएमके पीएम को बचा रही है। नई डील की कीमत 526 करोड़ से 1600 करोड़ क्यों हुई। इसके जवाब में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राहुल गांधी ने हमें एक बार फिर निराश किया है क्योंकि हमें इनसे उम्मीद थी कि ये कुछ पुख्ता बातें सदन में रखेंगे।

मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राहुल गांधी ने हमें एक बार फिर निराश किया है क्योंकि हमें इनसे उम्मीद थी कि ये कुछ पुख्ता बातें सदन में रखेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुख्य वक्ता ने सब कुछ झूठ बोला है, पिछले छह माह से इस मामले में बोला गया हर शब्द फर्जी और झूठा है।

- जेटली ने कहा कि ऑडियो टेप फर्जी है और इसकी जांच हो रही है। राफेल पर राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए सरकार की ओर से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राहुल गांधी ने जो भी कहा है वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ है। कांग्रेस सच को नकार रही है।

- जेटली ने कहा, 'राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं। राहुल को लड़ाकू विमान की समझ नहीं। राफेल की कीमल KG का बच्चा भी समझ सकता है।'

- राफेल पर राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए सरकार की ओर से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राहुल गांधी ने जो भी कहा है वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ है। कांग्रेस सच को नकार रही है।

- जेटली ने सदन में अगस्टा वेस्टलैंड, नेशनल हेराल्ड और बोफोर्स घोटाले का भी जिक्र किया और कहा एक ही परिवार का नाम 3 घोटालों में है। यूपीए सरकार फैसले ही नहीं कर पाती थी। यूपीए ने सुरक्षा से समझौता किया। अगस्ता वेस्टलैंड हैलिकॉप्टर मामले में गिरफ्तार बिचौलिए मिशेल ने श्रीमति गांधी का नाम क्यों लिया? मिशेल ने क्यों कहा 'सन ऑफ इटेलियन लेडी'? देश की सुरक्षा के लिए राफेल जरूरी। एयरफोर्स ने कहा था कि राफेल ही चाहिए।

rafale deal,goa cm manohar parrikar,audio clip,congress president rahul gandhi,pm narendra modi,rafale audio tape,demand rafale probe

- पिछली बार राहुल गांधी अपनी और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति की बातचीत लेकर आए थे। आज भी उन्होंने वैसा किया है। आज उन्होंने एक टैप लाने की कोशिश की, लेकिन वह उसे प्रमाणित करने में बहुत डरे हुए हैं।

- बोफोर्स मामले में कहा गया था कि 'Q' को बचाओ, ये 'Q' कौन था? जेटली ने कहा, राहुल जब छोटे थे, वह 'Q' (क्वात्रोच्चि) की गोद में खेलते थे। वो जेम्स बॉन्ड की फिल्में बहुत देखते हैं। जेम्स बॉन्ड कहता कि कोई चीज 3 बार होती है तो वो साजिश होती है। गांधी परिवार का नाम 3 घोटालों में है। मिशेल ने मिशेज गांधी नाम लिया है।

- राहुल को विमान की समझ ही नहीं है। कुछ लोग पैसों का ही गणित समझ पाते हैं। सुरक्षा का गणित नहीं समझते।

- यूपीए की सरकार ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है।

- अगस्ता वेस्टलैंड, नेशनल हेराल्ड और बोफोर्स मामले में आप पर अंगुली उठाई जाती है तो यह थोड़ा बहुत है। और आज वे हम ही आरोप लगा रहे हैं।

- कांग्रेस लगातार झूठ बोल रही है। वह सच को नकारने पर तुली हुई है। लोकसभा में अरुण जेटली ने तंज कसा और कहा कि राफेल मामले में राहुल गांधी का ज्ञान ABCD से शुरू करना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत