न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राफेल डील पर राहुल गांधी ने फिर बोला हमला, 'PM मोदी ने अनिल अंबानी से साझा किए सीक्रेट, प्रधानमंत्री को जेल जाना चाहिए'

कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर राफेल डील (Rafale Deal) को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) पर हमला बोला है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Feb 2019 12:58:01

राफेल डील पर राहुल गांधी ने फिर बोला हमला, 'PM मोदी ने अनिल अंबानी से साझा किए सीक्रेट, प्रधानमंत्री को जेल जाना चाहिए'

कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर राफेल डील (Rafale Deal) को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) पर हमला बोला है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राफेल डील पर एक लीक ईमेल का हवाला देते हुए पीएम मोदी (PM Modi) पर गोपनीयता कानून उल्लंघन का आरोप लगाया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि इस मामले में एक के बाद एक सच सामने आ रहे हैं। पहले प्राइस की बात हुई, फिर रक्षा मंत्री ने कहा हमें नहीं मालूम, इसके बाद ओलांद की बात सामने आती है। उन्होंने साथ ही कहा, 'पीएम मोदी ने गोपनियता कानून का उल्लंघन किया है। पीएम ने राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ किया है। प्रधानमंत्री के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई होनी चाहिए।'

उन्होंने कहा कि एयरबस कंपनी के एक कर्मचारी ने ईमेल लिखा है कि फ्रांस के डिफेंस मिनिस्टर के ऑफिस में अनिल अंबानी (Anil Ambani) ने 10 दिन पहले ही डील होने का ऐलान कर दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी पर अब भ्रष्टाचार का ही नहीं बल्कि ऑफिशल सीक्रेट ऐक्ट के उल्लंघन का भी आरोप है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल डील (Rafale Deal) में पीएम मोदी (PM Modi) पर पद और गोपनीयता की शपथ को भंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'अनिल अंबानी फ्रांस के रक्षा मंत्रालय में गए थे और उस मीटिंग में साफ बोला कि मोदी फ्रांस आएंगे तो एमओयू साइन होगा। इस एमओयू में में अनिल अंबानी का नाम होगा। फॉरेन सेक्रेटरी को नहीं मालूम, रक्षा मंत्री को नहीं मालूम, एचएएल को नहीं मालूम, फॉरेन सेक्रेटरी कह रहे हैं कि डील पर चर्चा हो रही है, लेकिन डील होने के 10 दिन पहले अनिल अंबानी को मालूम है।'

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राफेल पर बचाने और छिपाने का काम हो रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी सुरक्षा डील हो रही है और इसके बारे में रक्षा मंत्री को नहीं मालूम, रक्षा सचिव को इस बारे में नहीं मालूम पर अनिल अंबानी को इस बारे में मालूम होता है। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कार्रवाई की मांग करते हुए यह भी कहा कि कैग रिपोर्ट बेमानी है। उन्होंने कहा, 'डील से जुड़े सीक्रेट साझा करने के लिए प्रधानमंत्री को जेल जाना चाहिए। सीएजी रिपोर्ट चौकीदार ऑडिटर जनरल रिपोर्ट है। यह मोदी की रिपोर्ट है जिसे चौकीदार ने बनाई, चौकीदार के लिए बनाई। सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने कैग रिपोर्ट का हवाला दिया था, लेकिन कैग रिपोर्ट तब थी ही नहीं। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में भी झूठ बोला।'

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल