न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमला: शहीदों के सम्मान में विराट ने अपनी फाउंडेशन की ओर से दिए जाने वाले खेल पुरस्कारों को किया रद्द

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बड़ा फैसला लिया है। विराट कोहली (Virat Kohli) ने ट्विटर पर लिखा कि उनके फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर पुरस्कारों को रद्द कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Feb 2019 1:03:12

पुलवामा हमला: शहीदों के सम्मान में विराट ने अपनी फाउंडेशन की ओर से दिए जाने वाले खेल पुरस्कारों को किया रद्द

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हुए आतंकी हमले (Terrorist Attack) में 40 जवानों की शहादत से पूरा देश शोक और गुस्से में है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बड़ा फैसला लिया है। विराट कोहली (Virat Kohli) ने ट्विटर पर लिखा कि उनके फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर पुरस्कारों को रद्द कर दिया है। अब ये पुरस्कार बाद में दिए जाएंगे। पहले ये पुरस्कार शनिवार को दिए जाने थे। आरपी-एसजी स्पोर्ट्स ऑनर (RP-SG Sports Honours) साल भर में खेल के क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को दिए जाते हैं।

विराट ने शुक्रवार रात ट्विटर पर लिखा कि दुख के समय में हम इस इवेंट को कैंसिल कर रहे हैं जिसे कल (शनिवार) को होना था। इससे पहले शुक्रवार को विराट कोहली ने लिखा, 'पुलवामा अटैक की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, शहीद हुए जवानों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि और घायल जवानों के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं।'

वहीं गुरुवार को पुलवामा में हमला होने के कुछ घंटे बाद ही विराट को अपने एक ट्वीट की वजह से ट्रोल होना पड़ा था। दरअसल, कोहली ने ट्विटर पर एक प्रमोशनल ट्वीट को री-ट्वीट किया जिसके बाद लोग भड़क गए। उन्हें पैसे के ऊपर देशभक्ति को वरीयता देने की नसीहत दे डाली। कुछ देर बाद कोहली ने वह ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन उससे पहले ही लोगों ने उस ट्वीट का स्क्रीन शॉट ले लिया था और सोशल मीडिया पर कोहली की जमकर आलोचना की जाती रही।

cricket,virat kohli,pulwama attack news,pulwama attack,jammu-kashmir,crpf,jaish-e-mohammed,jammu & kashmir,jammu and kashmir,jammu kashmir news,kashmir,kashmir attack news

बता दे, जम्मू कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Attack) में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ (CRPF) के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए। गुरुवार को आंतकी ने कायरतापूर्ण हमला कर देश को झकझोर दिया। यह हमला उस समय हुआ जब सीआरपीएफ (Central Reserve Police Force) के 78 गाड़ियों के एक काफिले को जैश आतंकी ने 350 किलो विस्फोटक से भरी एक गाड़ी को जवानों से भरे बस में भिड़ा दिया, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हमले में IED (Improvised Explosive Device) का इस्तेमाल किया गया। पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। दरअसल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक कर्मी 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे। इनमें से अधिकतर अपनी छुट्टियां बिताने के बाद अपने काम पर वापस लौट रहे थे। जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर अवंतिपोरा इलाके में इस काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया। श्रीनगर से लगभग 20 किलोमीटर दूर पुलवामा के इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। बताया जा रहा है कि इस खूनी खेल को अंजाम देने वाला पुलवामा का ही आदिल अहमद डार (Adil Ahmad Dar) था। जिस कार ने सीआरपीएफ जवानों के बस में टक्कर मार आतंकी हमले को अंजाम दिया, उस कार को जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) का आतंकवादी आदिल अहमद डार (Adil Ahmad Dar) चला रहा था। सूत्रों की माने तो आतंकी संगठन जैश- ए- मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) पुलवामा हमले (Pulwama Terrorist Attack) के लिए पिछले एक साल से तैयारी कर रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी