न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमला: गुजरात के मंत्री का बड़ा बयान - 'आगामी चुनाव को रोक दो और पाकिस्तान को ठोक दो'

पुलवामा हमले को लेकर देशभर में आक्रोश के बीच गुजरात के वन, आदिवासी विकास एवं पर्यटन मंत्री गणपतसिंह वसावा (Ganpatsinh Vasava) ने बड़ा बयान दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Feb 2019 11:40:12

पुलवामा हमला: गुजरात के मंत्री का बड़ा बयान - 'आगामी चुनाव को रोक दो और पाकिस्तान को ठोक दो'

पुलवामा हमले (Pulwama Terror Attack) को लेकर देशभर में आक्रोश के बीच गुजरात के वन, आदिवासी विकास एवं पर्यटन मंत्री गणपतसिंह वसावा (Ganpatsinh Vasava) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शनिवार को जनसभा में में कहा कि पुलवामा हमले (Pulwama Attack) के लिए पाकिस्तान के खिलाफ एक जवाबी कार्रवाई जरूरी है। चाहे इसकी कीमत आगामी लोकसभा चुनाव में विलंब के रूप में चुकानी पड़े। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पाकिस्तान में भी एक ‘शोकसभा' होनी चाहिए। गणपतसिंह वसावा (Ganpatsinh Vasava) ने गुजरात में कहा,‘अत्यारे चुनाव रोकी दो, अने पाकिस्तान ने ठोकी दो (आगामी चुनाव को रोक दो और पाकिस्तान को ठोक दो)'।

उन्होंने कहा कि यदि आप चुनाव में दो महीने की देरी होती है तो भी ठीक है लेकिन पाकिस्तान को एक सबक सिखाया जाना चाहिए। मंत्री गणपतसिंह वसावा (Ganpatsinh Vasava) ने कहा कि ‘हमारे 125 करोड़ भारतीय चाहते हैं कि हमारे सशस्त्र बल इस तरह (पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई) का कुछ करें। हम अपने सैनिकों की मौत का निश्चित रूप से बदला लेंगे। हमें हमारे जवानों में पूरा भरोसा है। सीआरपीएफ ने भी कहा है कि वह बदला लेने का स्थान और समय का निर्णय करेगी। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने पुलवामा में विस्फोटकों से भरे एक वाहन को सुरक्षाबलों की बस से टकरा दिया था। आपको बता दें कि पुलवामा में सीआरपीएफ पर हमला (Pulwama Terror Attack) करने वाले जैश-ए-मोहम्मद के 19 वर्षीय आतंकी का पत्थरबाजी का लंबा इतिहास रहा है। पुलवामा के पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने कहा, ''उसको पत्थरबाजी की आदत थी और उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं''। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आदिल अहमद डार पिछले साल मार्च में लापता हो गया था और इसके बाद वह पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल