न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा आतंकी हमला : भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति 'बहुत खतरनाक' : डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति बहुत खतरनाक है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Feb 2019 6:46:24

पुलवामा आतंकी हमला : भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति 'बहुत खतरनाक' : डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति "बहुत खतरनाक" है। डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा कि ''ये दोनों देशों के बीच बहुत खतरनाक स्थिति है। हम चाहते हैं कि ऐसे हालात खत्म हो। भारत चाहता है कि कड़ा एक्श्न लिया जाए।''

बता दें कि 14 फरवरी को IED विस्फोट से पुलवामा में 40 जवान शहीद हो गए थे और इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। दरअसल, पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान को वैश्विक तौर पर अलग-थलग करने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों इस सदी का अब तका सबसे बड़ा आतंकी हमला है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को दिए गए "मोस्ट फेवर्ड नेशन" के दर्जे को भी छीन लिया है और वहीं पाकिस्तान की वस्तुओं पर 200 फीसदी का सीमा शुल्क भी लगा दिया है।

भारत ने कहा है कि उसके पास पुलवामा हमले में पाकिस्तान के शामिल होने के पुख्ता साक्ष्य हैं और इस हमले में पूरी तरह से पाकिस्तान और आईएसआई का हाथ है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने हमले को "गंभीर चिंता का विषय" बताते हुए इसमें शामिल होने से इनकार किया है।

इस बीच पुलवामा हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नाराजगी झेल रहे पाकिस्तान में गहमागहमी बढ़ गई है। इसी के चलते पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठनों पर कार्रवाई भी कर दी है तो उसे भारत के एक्‍शन का भी डर लग रहा है। गुरुवार को हाफिज सईद के संगठनों को बैन करने के बाद शुक्रवार को पाकिस्तानी सरकार ने मसूद अजहर के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद पर नियंत्रण कर लिया। इसी बीच, पाकिस्‍तान सेनाध्‍यक्ष जनरल कमर बाजवा ने नियंत्रण रेखा के पास पोस्‍ट का दौरा किया।

दरअसल, गुरुवार यानी 14 फरवरी को सीआरपीएफ का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। इस काफिले में करीब 78 गाड़ियां थीं और 2500 जवान शामिल थे। उसी दौरान बाईं ओर से ओवरटेक कर करीब 60 किलो विस्फोटक से लदी एक कार आई और उसने सीआरपीएफ की बस में टक्कर मार दी। विस्फोट इतना घातक हुआ कि इसमें 40 जवान शहीद हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत