न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमला : PM मोदी पर नवजोत सिंह सिद्धू का हमला कहा - नहीं डरते तुम्हारे भाड़े के ट्रोल से

कपिल शर्मा के शो (Kapil Sharma Show) में पुलवामा हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद पाकिस्तान (Pakistan) का बचाव करते नजर आए पंजाब सरकार के मंत्री और क्रिकेटर से नेता व अभिनेता बने नवजोज सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पीएम मोदी पर हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Feb 2019 8:53:57

पुलवामा हमला : PM मोदी पर नवजोत सिंह सिद्धू का हमला कहा - नहीं डरते तुम्हारे भाड़े के ट्रोल से

कपिल शर्मा के शो (Kapil Sharma Show) में पुलवामा हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद पाकिस्तान (Pakistan) का बचाव करते नजर आए पंजाब सरकार के मंत्री और क्रिकेटर से नेता व अभिनेता बने नवजोज सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। पुलवामा के आत्मघाती हमले में 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद सिद्धू ने कहा था कि कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे पाकिस्तान को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा- पीएम साहब आप का डायलॉग खुद्दारी, किसी और का डायलॉग गद्दारी, सत्य पड़ेगा तुमपे भारी।@narendramodi नही डरते तुम्हारे भाड़े के ट्रोल से।

एक अन्य ट्वीट में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- कितने चुनाव जीते ? दो हारे, हारे हुए के सहारा हैं पुराने जयचंद जी। पुलवामा हमले को लेकर किए एक अन्य ट्वीट में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा-हमारे बहादुर अधिकारी से खुफिया इनपुट प्राप्त हुआ, क्या कार्रवाई की?

pulwama attack,pulwama attack news,navjot singh sidhu

उनके इस बयान पर विरोधियों समेत सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्से का इजहार करना शुरू कर दिया। यहां तक कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर नवजोत सिंह सिद्धू मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। कहा- वह अपने दोस्त इमरान खान को आतंकवाद रोकने के लिए समझाएं, उनकी वजह से ही गाली पड़ रही है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर अपने बयान की वजह से नवजोत सिंह सिद्धू पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने बगैर नाम लिए बुधवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अपना दोस्त मानने वाले लोग आधुनिक भारत के जयचंद हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा कि भारतीय होने के नाते मेरा सोचना है कि बीमार इरादों वाले प्रत्येक पाकिस्तानी को उचित सबक सिखाया जाना चाहिए। स्मृति ईरानी ने बिना नाम लिए कहा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अपना दोस्त मानने वाले लोग आधुनिक भारत के जयचंद हैं। भारत की जनता ऐसे लोगों को समय आने पर जरूर सबक सिखाएगी।” जयचंद ने 1192 में पृथ्वीराज चव्हाण को युद्ध के समय धोखा दिया और मोहम्मद गौरी से जा मिला था।

pulwama attack,pulwama attack news,navjot singh sidhu

बता दे, पुलवामा आतंकी हमले के तुरन्त बाद सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था और अब उनके मुम्बई स्थित फिल्मसिटी में प्रवेश को बैन कर दिया गया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाईज यानि एफडब्लूआईसीई ने फिल्म सिटी प्रबंधन को एक पत्र भेजकर फिल्म सिटी में एंट्री पर रोक लगाने की मांग की है। कश्मीर के पुलवामा में हुये आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ के जवानों के शहीद होने के बाद पूर्व क्रिकेटर और एक कॉमेडी शो में जज की भूमिका निभाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के विवादित बयान को गम्भीरता से लेते हुये एफडब्लूआईसीई ने गोरेगांव के दादा साहेब फाल्के फिल्म सिटी के प्रबंध निदेशक को एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि वह अपने स्टूडियो में नवजोत सिंह सिद्धू और पाकिस्तानी कलाकारों तथा गायकों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाएं और उनकी कोई भी शूटिंग करने की अनुमति ना दें। इस संगठन में कुल 29 यूनियनें शामिल हैं जिसके सदस्यों की संख्या लाखों में है। ये सारे लोग फिल्म और टेलीविजन शो निर्माण की विभिन्न इकाइयों से जुड़े हैं। गौरतलब है कि हाल ही में जब पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ तो उसके बाद सिद्धू पाकिस्तान की पैरवी करते नजर आए थे। उनके इस बयान के बाद से ही लोग उनसे नाराज हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर भी सिद्धू का विरोध जमकर हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत