न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज वाराणसी और गाजीपुर दौरे पर PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कुछ खास बातें...

पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे, इस दौरान वह गाजीपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Dec 2018 8:32:12

आज वाराणसी और गाजीपुर दौरे पर PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कुछ खास बातें...

पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे, इस दौरान वह गाजीपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री के बनारस और गाजीपुर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 6 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। पिछले दो महीने में अपने निर्वाचन क्षेत्र में उनकी यह दूसरी यात्रा होगी। वही अगर पीएम मोदी के अपने पूरे कार्यकाल की बात करे तो उन्होंने कुल 16 बार वाराणसी का दौरा किया है। जानें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी-गाजीपुर से जुड़ी अहम बातें...

- दोपहर 12 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा गाजीपुर जाएंगे।

- गाजीपुर में प्रधानमंत्री महाराज सुहेलदेव पर एक डाक टिकट जारी कर आरटीआई मैदान पर जनसभा करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी सुहेलदेव के नाम पर टिकट जारी कर पासी और राजभर समाज के वोट साधने की कोशिश कर रही है। रैली में वह गाजीपुर को करोड़ों की योजनाओं की सौगात भी देंगे।

- प्रधानमंत्री ढाई बजे बनारस पहुंचेंगे, वहां वह अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ करेंगे और कृषि वैज्ञानिकों से बात भी करेंगे।

- योगी आदित्यनाथ सरकार में वरिष्ठ मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। राजभर इस बात से नाराज हैं कि डाक टिकट पर महाराजा सुहेलदेव राजभर का पूरा नाम अंकित नहीं है।

- आगामी 21 जनवरी को वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस होना है, जिसकी तैयारी जोरों-शोरों से हो रही है। इस लिहाज से उनकी इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

- सरकार द्वारा उम्मीद जताई जा रही है कि पूर्वी भारत के इस पहले अंतर्राष्ट्रीय केंद्र से चावल के उत्पादन को बढ़ाने और उसे टिकाऊ बनाने में मदद मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत 1960 से अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (IRRI) से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर, 2017 में फिलीपींस के मनीला में आईआरआरआई मुख्यालय का दौरा किया था।

- वाराणसी के भुल्लनपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री बड़ा लालपुर स्थित ट्रे़ड फैसिलिटी सेंटर जाएंगे। वहां वह ओडीओपी योजनाओं के तहत 11 जिलों के करीब दो हजार हस्तशिल्पियों और बुनकरों से संवाद करेंगे। इस दौरान वह हस्तशिल्पियों की एक प्रदर्शनी को भी देखेंगे।

- इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरसंचार विभाग के चार लाख कर्मचारियों के लिए कंप्रिहेंसिव पेंशन स्कीम की शुरुआत करेंगे।

- प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में सूबे के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा समेत राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व वस्त्र मंत्रालय के आला अधिकारी भी शामिल होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड