न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाषण के दौरान सुनाई दी अजान, रुके प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी जब बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तभी पास के एक मस्जिद से अजान की आवाज आने लगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Mar 2018 9:00:13

भाषण के दौरान सुनाई दी अजान, रुके प्रधानमंत्री मोदी

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। त्रिपुरा में भाजपा जनता पार्टी वामपंथी सरकार को उखाड़ने में कामयाब रही है। तीनों राज्यों में शानदार प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर जश्न मनाने के लिए इकट्ठे हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पार्टी मुख्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तभी पास के एक मस्जिद से अजान की आवाज आने लगी, इस पर पीएम मोदी ने दो मिनट के लिए अपना भाषण रोक दिया। पीएम मोदी लगभग दो मिनट के लिए माइक के पास ही खड़े रहे, अजान खत्म होने पर ही पीएम मोदी ने अपना भाषण शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि केरल, बंगाल और कर्नाटक में बीजेपी के दो दर्जन कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है, उन्होंने कहा कि जब वे लोग राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं तो इस हद तक नीचे गिर आए हैं। फिर भी हम शांत रहते हैं। पीएम ने कहा कि जब हम कार्रवाई करते हैं तो वे लोग इसे वेंदेता (vendetta) कहते हैं, लेकिन ये वेंदेता नहीं है बल्कि देश को बेहतर बनाने की कोशिश है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर पूर्वोत्तर की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि पूर्वोत्तर आज विकास के पथ पर भारत का नेतृत्व करने के लिए आगे आया है। पीएम मोदी ने वास्तु शास्त्र ने पूर्वोत्तर राज्यों की तुलना की और कहा कि जैसे वास्तु में उत्तर-पूर्व का कोणा सबसे अहम होता है, उसी तरह आज पूर्वोत्तर हमारे लिए अहम हो गया है।

पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों का परिणाम

त्रिपुरा में एनडीए ने लेफ्ट को हराकर 43 सीटों पर जीत हासिल की है। प्रदेश में पिछले पांच बार से सत्ता में रही लेफ्ट केवल 16 सीटों पर ही सिमट गई। वहीं कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई। नगालैंड की बात करें तो यहां भाजपा गठबंधन ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं एनपीएफ ने भी 29 सीटें जीती हैं। कांग्रेस यहां भी अपना खाता नहीं खोल पाई। अन्य के हिस्से में यहां 2 सीटें गई हैं। वहीं मेघालय में एनडीए ने यूपीए की बराबर सीटें हासिल की हैं। यूपीए और एनडीए दोनों को 21-21 सीटें जीती हैं। यूडीपी के खाते में 6 सीटें गई हैं। वहीं अन्य को 11 सीटें जीतने में कामयाबी मिली है।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत